• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ऑनलाइन कम्पनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, घड़ी की जगह निकली दो गिट्टक

ऑनलाइन कम्पनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, घड़ी की जगह निकली दो गिट्टक

कोंच में निवासी राहुल गुप्ता ने 5999 रूपये की घड़ी एमाजोन से मंगाई थी। जिसकी जगह पर उसमें दो प्लास्टिक गिट्टक निकली। हालांकि जिनके साथ यह धोखाधड़ी हुई है उनके साथ ऐसा इसके पहले भी हो चुका था। जिस पर कम्पनी से जब उन्होंने बात की तो उन्हें बताया गया कि वह आप पर भी विशवास नहीं कर सकते क्या हमारी डिलेवरी होने के बाद आपने पैकिंग खोलते समय वीडियो बनाया था। जिसके बाद घड़ी की डिलेवरी होने के बाद उपभोक्ता को शक भी हुआ कि लगता है उस बार फिर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है और उसने पैकिंग को कैमरे के सामने चाकू से काटा और देखा कि घड़ी की जगह दो गिट्टक निकले। फिलहाल उपभोक्ता ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। साथ ही पीड़ित उपभोक्ता ने कहा कि उसका
इस वीडियो बनाने का उद्देश्य आपको सावधान कराना है। जब भी कोई चीज आप ऑर्डर करें तो वीडियो बनाने के बाद ही खोले जिससे आप इस लूट से बच सकते है क्योंकि आजकल बिना प्रूफ के आपको झूठा साबित कर दिया जाता है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in