• Sat. Jun 20th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

डॉक्टरी परीक्षण के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागा मुल्जिम नदीगांव पुलिस ने पकड़ा

 

डॉक्टरी परीक्षण के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागा मुल्जिम नदीगांव पुलिस ने पकड़ा

नदीगांव पुलिस को चकमा देकर चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान भागा 151 का मुल्जिल आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद मुल्जिम राजेन्द्र सिंह(राजू परिहार) पर धारा 223 व 224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया था। वहीं सीओ राहुल पांडेय ने बताया था कि इस व्यक्ति को साथ में लेकर गए आरक्षी व पीआरडी जवान के ऊपर भी विभगीय कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद सीओ कोंच के दिशा निर्देश पर राजेन्द्र नाम के व्यक्ति को पकड़ने के लिये टीमें भी बना दी थी। जिसके बाद आखिरकार आज यह मुलजिम नदीगांव क्षेत्र से पकड़ा गया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in