• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल प्रशासन,दिसंबर 2020 में अब तक की सर्वाधिक 1.6 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग…..

By

Jan 7, 2021

रेल प्रशासन,दिसंबर 2020 में अब तक की सर्वाधिक 1.6 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग

रेल प्रशासन द्वारा ग्वालियर क्षेत्र की जनता को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गाडी संख्या 01221/01222 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल को ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है I उक्त गाडी का ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव दिनांक: 10.01.21 से प्रभावी होगा I

-: समय व ठहराव :-

01221

(छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- निजामुद्दीन)

 

स्टेशन

01222

(निजामुद्दीन – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

दिन

आगमन-प्रस्थान

आगमन-प्रस्थान

दिन

(सोम, बुध, शुक्र, शनिवार)

16.00

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

11.15

(सोम, बुध, शुक्र, रविवार)

 

16.43-16.45

कल्याण

10.13-10.15

 

 

18.18-18.20

नासिक

08.13-08.15

 

 

20.48-20.50

जलगाँव

05.53-05.55

 

 

02.00-02.05

भोपाल

00.35-00.40

 

 

05.06-05.11

झाँसी

21.31-21.36

 

 

06.09-06.11

ग्वालियर

20.13-20.15

 

07.33-07.35

आगरा

18.48-18.50

 

(मंगल, गुरु, शनि, रविवार)

09.55

निजामुद्दीन

16.55

(मंगल, गुरु, शनि, रविवार)

 

(2)

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिसंबर 2020 में अब तक की सर्वाधिक 1.6 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग

पिछले वर्ष के मुकाबले लोडिंग में सुधार के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे शीर्ष 05 क्षेत्रीय रेलों में शामिल

दिसंबर 2020 में माल गाड़ियों की औसत गति में 100% से अधिक की वृद्धि

 

उत्तर मध्य रेलवे ने दिसंबर 2020 के दौरान 1.6 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक मासिक माल लदान प्राप्त किया। यह दिसंबर 19 से 49.5% अधिक है और 1.5 मिलियन टन के लक्ष्य से 10.7% अधिक है। संचयी आधार पर दिसंबर 20 तक की गई माल लोडिंग 11.82 मिलियन टन रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 11.20 मीट्रिक टन थी। इस प्रदर्शन के साथ उत्तर मध्य रेलवे देश में चल रहे कोविड -19 की स्थिति के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष से लोडिंग में 5% से अधिक सुधार करने वाले शीर्ष 05 जोनल रेलों में शामिल हो गई है।

 

लोडिंग के अलावा ट्रेनों की गतिशीलता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है और दिसंबर 20 में मालगाड़ी की औसत गति 44.9 किमी/घंटा थी, जो दिसम्बर 19 के 22.32 किमी/घंटा के मुकाबले 100% से अधिक का सुधार है। चालू वित्त वर्ष में संचयी आधार पर औसत गति पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 24.25 किमी/घंटा के मुकाबले 44.77 किमी/घंटा रही है जो 84.6% का सुधार है।

 

बी० डी० यू० के सतत विपणन प्रयासों से झांसी डिवीजन के मुरैना से बाजरा के लदान का नया यातायात प्राप्त करने में मदद मिली और यहाँ से पहली बार दिनांक 26.12.20 को 42 बीसीएन वैगनों में निशांतपुरा भोपाल के लिए बाजरा लोड किया गया। इसी तरह, बांदा से पहली बार 21 बॉक्सन वैगनों में बालू को भरतपुर राजस्थान भेजा गया।

Jhansidarshan.in