• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बालू माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर रही मोंठ पुलिस, दो दिन में पकड़े 4 ट्रैक्टर ट्रॉली।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

    झाँसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

मोंठ पुलिस ने अवैध बालू ले जाते वक्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को दबोच लिया। बता दें कि, एक दिन पहले ही मोंठ पुलिस ने अवैध बालू की चोरी करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह बेतवा नदी से बालू चोरी करते वक्त एक स्वराज ट्रैक्टर को उप निरीक्षक विकास सिंह ,राकेश चंद्र पांडे और ब्रज किशोर ने पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब रहा। वहीं ट्रैक्टर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

झाँसी दर्शन से
रिपोर्टर-इदरीश बाबा मोंठ

Jhansidarshan.in