• Mon. Oct 20th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गांधी जयंती पर थानाध्यक्ष पूछ रूप कृष्ण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण…रिपोर्ट – दयाशंकर

ग्रामीण एडिटर- धीरेंद्र रायकवार

पूंछ (झाँसी )गांधी जयंती पर थानाध्यक्ष पूछ रूप कृष्ण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया स्वच्छता का संदेश उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए बताया कि जिस समय गांधी जी की जन्म हुआ उस वक्त देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी। गांधी जी भारत की स्वतंत्रता का बिगुल फूंकनेवाले महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इंग्लैंड में पढ़ाई करने के बाद भी वहां से गांधी जी भारत वापस आ गए और यहां आकर सबसे पहले दीन-दुखियों की सेवा करने में लग गए। लेकिन धीरे-धीरे अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचार को देखकर उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाकर लड़ाई लड़ी। गांधी जी के नेतृत्व में कई आंदोलन चलें जिनमें 1920 में असहयोग आंदोलन, 1930 में दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह और 1942 में भारत छोड़ो आदि आंदोलन चलाये गये। जिसने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया और उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

अंग्रेजों से संघर्ष करने के साथ ही महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं सत्यता पर भी पुरजोर तरीके से कार्य किया और अपने जितने भी सहयोगी थे उनको सदैव स्वछता और सत्यता का पाठ पढ़ाया करते थे

इस दौरान मुख्य रूप से एस आई अशोक कुमार सुशील कुमार रमाशंकर तिवारी महेंद्र सिंह करन सिंह, दीवान यदुनाथ सिंह विकास त्रिपाठी गोविंद सिंह कांस्टेबल अंकित तिवारी जितेंद्र यादव रामपाल सिंह कोमल सिंह अनिल कुमार अशोक कुमार चालक प्रदीप दुबे सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहे!

रिपोर्ट – दयाशंकर

 

Jhansidarshan.in