• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन के कवि नासिर अली नदीम और राम शब्द बेनूर का सम्मान समारोह 5 अप्रैल को

ByNeeraj sahu

Mar 16, 2026

जालौन के कवि नासिर अली नदीम और राम शब्द बेनूर का सम्मान समारोह 5 अप्रैल को

सम्मान की धन राशि होगी ग्यारह हजार होगी।
स्थानीय साहित्यकारों का भी होगा सम्मान व काव्य पाठ

झाँसी।संकल्प और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की संयुक्त बैठक साहित्य सभा के प्रचार सचिव रिपुसूदन नामदेव के अयोध्या पुरी स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें 5 अप्रैल को राजकीय संग्रहालय में जालौन के कवि नासिर अली नदीम के मुक्तक संग्रह पर पर चर्चा एवं नासिर अली नदीम को जनकवि नाथूराम साहू कक्का स्मृति सम्मान-2026 और लखनऊ के राम शब्द बेनूर को स्वर्गीय अशित मित्तल स्मृति सम्मान-2026 दिए जाने और समारोह की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गिरधर खरे लखनऊ में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंटकर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर चुके हैं।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष द्वय सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य और सी बी राय तरुण ने किया जबकि संचालन महासचिव संकल्प संजीव दुबे ने किया। बैठक में प्रमुखरूप से वैभव दुबे,अर्जुन सिंह चाॅद,श्रीमती नेहा चाचरा बहल चाहत,श्रीमती मोनिका पाण्डेय मनु ,श्री देवेन्द्र रावत नटखट ,संजीव दुबे रिपुसूदन नामदेव की उपस्थिति रही। बैठक बताया गया कि जालौन के प्रसिद्ध कवि हिंदी गजल कर नासिर अली नदीम के मुक्तक संग्रह पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गयी।कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी स्थानीय कवियों साहित्य कारों का सम्मान और काव्य पाठ कराये जाने,पूर्वान्ह एवं शाम की चाय और दोपहर के भोजन की व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की गई। आभार संकल्प के संयुक्त सचिव रिपुसूदन नामदेव ने व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in