झाँसी/अलीगढ़ | जमीन कारोबारी संजय वर्मा गोली कांड के मुख्य हमलावरों को आज अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है | झाँसी पुलिस द्वारा पूर्व में उक्त मामले में गिरफ्तार किये गए राजेंद्र गुर्जर से पूछताछ के दौरान मुख्य हमलावरों के अलीगढ़ में होने की सूचना मिली थी | जिसके आधार पर झाँसी पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस सम्पर्क साधकर उक्त हमलावरों की जानकारी दी थी | सूचना मिलने पर अलीगढ़ के टप्पल थाना प्रभारी निरीक्षक व हमराही पुलिस बल ने तत्तपरता दिखाते हुए हुए आज एक पुलिस मुठभेड में पुलिस अभिरक्षा से फरार व झाँसी जनपद से 25-25 हजार रूपये के पुरूष्कार घोषित पेशेवर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया |
अभियुक्तगणों से पूछताछ में ज्ञात हुआ मोन्टी उर्फ गौरव पूठ दिल्ली को जो की नीटु डवोहा गैग को संचालित कर रहा है को नीरज बवाना से पारस दरमट की हत्या का बदला लेने हेतु एक बडी रकम की आवश्यकता थी, इसी क्रम में जनपद झॉसी उत्तर प्रदेश के प्रापर्टी डीलर सरदार सिंह गुर्जर ने अपने भतीजे की हत्या का एडवोकेट/प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा से बदला लेने हेतु 20 लाख रूपये की सुपारी दी थी। 21 जुलाई 2018 को संजय वर्मा की हत्या करने हेतु मोन्टी ने सागर राणा, रोहित, पटवारी उर्फ धांधो, मांगे उर्फ सनम को झॉसी भेजा | उक्त शूटर संजय वर्मा के कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पलक झपकते ही फरार हो गए थे | इस हमले में संजय वर्मा सहित दो गनर तथा ड्राईवर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे तथा इनमे से एक गनर जय गोस्वामी मृत्यु हो गयी थी । अलीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए रोहित जाट निवासी निवासी अखईपुर थाना इलास अलीगढ़ तथा सागर राणा निवासी फिरोजपुर थाना खरखौदा सोनीपत हरियाणा से गहराई से पूछताछ की जा रही है | झाँसी पुलिस भी अलीगढ़ पुलिस से सम्पर्क कर उक्त मामले की तफ्तीश कर रही है |
रिपोर्ट-=आयुष साहू