• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी पीडब्लूडी के अधिकारियों से परेशान होकर सदमे में हुई मेरे पिता की मौत, दोषियों को मिले सजा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | जनपद में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिकारी सरकार की भ्र्ष्टाचार मिटाने की नीति को ठेंगा दिखा रहे हैं | आज पीडब्लूडी से रिटायर्ड हुए कर्मचारी के परिजनों ने पत्रकारवार्ता करते हुए पीडब्लूडी में कार्यरत अधिकारियों के भ्र्ष्टाचार की पोल खोली |
रविंद्र कोष्टा ने आज पत्रकारवार्ता करते हुए बताया कि उनके पिताजी स्व. कुंजीलाल कोष्टा (पीडब्लूडी) लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे और 30 सितम्बर 2017 को वह अपने सेवाकाल से रिटायर्ड हो गए | रविंद्र ने बताया कि रिटार्यमेंट में मिलने वाला जीपीएफ, बीमा, ग्रेच्यूटी व फंड की धनराशि नहीं दी गई। मेरे पिता ने अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से सूचित किया एवं सुनवाई न होने के कारण अधिशासी अभियंता को दूसरी बार (रिमाइंडर) पत्र के माध्यम से सूचित किया गया। लेकिन पीडब्लूडी के वीरेन्द्र व्यास वरिष्ठ सहायक एवं अरविन्द्र कुमार जैन अधिशासी अभियंता पैसे की लालच में मेरे पिता का फंड रोका और कुल राशि का 5-8 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांग की | जिसे मेरे पिता ने देने से मना कर दिया | रविंद्र ने बताया कि जब इसकी जानकारी मुख्य अभियंता को दी गयी तो उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारीयों को पूरा भुगतान देने के आदेश जारी कर दिए | लेकिन इसके बाद भी इन अधिकारियों की मिलीभगत से मेरे पिता का फंड जारी नहीं किया गया | जिसके सदमे में मेरे पिता की मौत हो गयी | उन्होंने बताया कि पीडब्लूडी विभाग में रिटार्यमेंट कर्मचारी का पैसा हड़पने के लिए एक सुनियोजित योजना के द्वारा कर्मचारी पर झूठे आरोप लगाकर वीरेन्द्र व्यास और अरविन्द्र कुमार जैन वसूली करते है और विभाग के अन्य कर्मचारी इनका विरोध भी नहीं कर पाते | उन्होंने बताय कि उन्होंने पूरे प्रकरण कि से जिलाधिकारी को अवगत कराया है साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in