• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रेमी युगल जोड़ों के लिए बुरी खबर,अब नहीं बैठ पाएंगे इस पार्क में:रिपोर्ट-=आयुष साहू

पार्क का मुख्य द्वार

झाँसी | जनपद में किला मार्ग पर डॉ वृंदावन लाल वर्मा पार्क स्थित है | जो वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय स्थितियों से गुजर रहा है |

डॉ वृंदावन लाल वर्मा की मूर्ती के पीछे उगा घना जंगल

आपको बता दे कि उक्त पार्क को झाड़ियो सहित जंगली पेड़-पौधों ने चारों ओर से जकड़ लिया है | जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों सहित आने वाले विदेशियों पर्यटकों का इस पार्क की ओर कोई ध्यान नहीं जाता है | जिसकी वजह से इस पार्क में सन्नाटा पसरा हुआ रहता है | इसका लाभ जुआरी तथा शराबी उठाते हैं | यहाँ अधिकाँश समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है |

लवर पॉइंट के नाम से हो रहा है प्रसिद्ध
आपको बतादे की पार्क में सूनसान होने की वजह से यह पार्क वर्तमान समय में प्रेमी युगल जोड़ों की पसंद बनता जा रहा है | कुछ दिनों से इस पार्क का नाम लवर पॉइंट भी पड़ गया है | इसके साथ ही यहां कोबरा पुलिस तथा पीआरवी भी गस्त करती रहती है | लेकिन फिर भी यह सब होता रहता है | कई बार पार्क में इस प्रकार के मामले पकडे गए हैं लेकिन वहीँ पर मामलों को निपटा लिया गया है | लेकिन अब पार्क के विकास होने से इन सब गतिविधियों पर रोक लग जायेगी |

रानी लक्ष्मी बाई पार्क तथा वृंदावन पार्क को जोड़ेगी सुरंगअधिशाषी अभियंता अमित कुमार

नगर निगम के अधिशाषी अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया की डॉ वृंदावन लाल वर्मा पार्क के लिए अमृत योजना के तहत 2015 -16 के अंतर्गत साढ़े चार करोड़ रुपए की स्वीकृत धनराशि से पार्क का निर्माण तथा विकास किया जाएगा | उन्होंने बताया कि पार्क के कुछ भाग के निर्माण पर ASI की परमीशन नहीं मिली है | परमीशन के लिए फाइल को लखनऊ रवाना कर दिया गया है | लगभग एक सप्ताह में ASI द्वारा अनुमति मिल जायेगी | उन्होंने बताया कि वृंदावन लाल वर्मा पार्क को रानी लक्ष्मी बाई पार्क से सुरंग के माध्यम से लिंक किया जाएगा | जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है | उन्होंने बताया कि पार्क में 1857 के स्वाधीनता संग्राम से जुडी प्रमुख गतिविधयों का भी उल्लेख किया जाएगा | जिससे यहां आने वाले पर्यटक तथा आज कि पीढ़ी को ज्ञान अर्जित को मिलेगा |

 

………………………………………………………………………………………….

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in