• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

! मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ! झाँसी ! किसानो को फसल की सभी जरूरी जानकारी एक ही स्थान तथा एक ही जगह पर उपलब्ध:रि.=-आयुष साहू

! मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ! झाँसी ! किसानो को फसल की सभी जरूरी जानकारी एक ही स्थान तथा एक ही जगह पर उपलब्ध:रि.=-आयुष साहू

झांसी / उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर जिले में कार्य किया जाए एवं जमीनी स्तर पर कार्यों की समीक्षा कैसे हो इस पर योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने समय समय पर प्रत्येक जिले में अपने मंत्रियों द्वारा जनता के हित में हो रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एवं जनता के समक्ष जुड़े रहने जैसे उनकी समस्याएं को प्रत्यक्ष रुप से समाधान हो सके उस पर कार्य किया जा रहा है और आज इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री परिवहन, प्रोटोकॉल एवं ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज झांसी जनपद में पधारे l कृषि केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ ओ पी चतुर्वेदी ने संस्थान का परिचय तथा संस्थान में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी | केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र के भवन का लोकार्पण किया | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने के लिए संस्थान प्रयासरत है | तापमान को बढ़ने से रोकने के लिए वानिकी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है तथा क्षेत्र में किसानों की आय दुगनी करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं |
राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि तकनीकी सूचना केंद्र का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए | जिससे कि दूरस्थ रहने वाले किसान भी केंद्र के द्वारा अपना लाभ ले सके | उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए मेड़बंदी, पौधारोपण तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए कार्य किया जाएगा | उन्होंने वैज्ञानिकों को सुझाव देते हुए कहा कि यदि किसान के खेत पर जाकर नई तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराएं तो उसे अधिक लाभ होगा और श्रम की भी बचत होगी | इस मौके पर नगर निगम की मेयर किरण वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय दुबे, नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी सहित ग्रासलैंड निदेशक डॉक्टर आर वी कुमार, डॉक्टर ए के हांडा सहित भाजपा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे |
सीएएफआरआई के निदेशक ने बताया कि संस्थान में ऐसी फसल का शोध किया जा रहा है जो छांव में भी अच्छा उत्पादन दे सके और किसानों को अधिक लाभ हो सके |

Jhansidarshan.in

You missed