• Mon. Oct 20th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

औद्यानिक विशिष्ट फसलों के क्रियान्वयन हेतु गोष्ठी विकास भवन सभागार में सम्पन्न

ByNeeraj sahu

Aug 8, 2025

औद्यानिक विशिष्ट फसलों के क्रियान्वयन हेतु गोष्ठी विकास भवन सभागार में सम्पन्न

कृषकों को औद्याानिक, बागवानी औषधि फसलों की तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी
——————–

जनपद झॉसी में ‘‘पर ब्लाक वन क्राप’’ अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर पर लाये जाने हेतु महत्वाकांक्षी 700 विकास खण्डों हेतु चयनित औद्यानिक विशिष्ट फसलों के क्रियान्वयन हेतु उप निदेशक उद्यान श्री विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।
‘‘पर ब्लाक वन क्राप’’ के तहत आयोजित गोष्ठी में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर के लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु किसानों को उप निदेशक उद्यान श्री विनय कुमार यादव ने विभिन्न विकास खण्डों से आये कृषकों को विकास खण्ड वार औद्याानिक, बागवानी औषधि फसलों की तकनीकी जानकारी प्रदान की, जिससे कृषकों को लाभ प्रदान किया जा सकें।
डा० अशोक यादव वैज्ञानिक कॉफरी झांसी द्वारा शाकभाजी फसलों की तकनीकी जानकारी एवं उनको पाली हाउस के द्वारा उत्पादन करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। डा० आर० के० सिंह वैज्ञानिक रानी लक्ष्मी बाई केन्दीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा ड्रेगन फ्रूट की खेती के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। डा० निशी राय अध्यक्ष के०वी० के० के द्वारा एक्सीलेंस सेन्टर पर सब्जियों के पौधे उगाने की तकनीकी जानकारी प्रदान की। डा० भूपेश पाल नाबार्ड झांसी द्वारा उद्यानीकरण हेतु नई फसलों विशेषकर औद्यानिक फसलों के साथ वानिकी फसलों के उत्पादन हेतु जानकारी उपलब्ध करायी तथा प्रगतिशील कृषक श्री पूरन लाल कुशावाहा द्वारा अदरक एवं हल्दी की खेती के बारे में जानकारी प्रदान की।
गोष्ठी में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक श्री बृजेन्द्र कुमार वर्मा, उ० नि० श्री पुष्पेन्द्र राठौर स०उ०नि० श्री चन्दशेखर कटियार उपस्थित रहे। अन्त में अधीक्षक राजकीय उद्यान डा० प्रशान्त सिह द्वारा गोष्ठी में आये हुये कृषकों का आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in