• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आम आदमी पार्टी ने केक काटकर मनाई बाबा साहब की जयंती।

ByNeeraj sahu

Apr 15, 2025

आम आदमी पार्टी ने केक काटकर मनाई बाबा साहब की जयंती।

झांसी। भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने अनोखे अंदाज में अपनी भावनाओं का इजहार किया, पार्टी कार्यकर्ता कचहरी चौराहा स्थित आंबेडकर उद्यान पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने आंबेडकर जयंती की बधाई संदेश लिखा केक काटा तथा उपस्थित सभी दलों के कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं राहगीरों को केक खिलाकर बाबा साहब की जयंती की शुभकामनाएं दीं और मिलजुल कर बाबा साहब के विचारों एवं आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, सभासद आशीष रायकवार, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिला सचिव बैजनाथ आजाद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा, महानगर महासचिव नीलम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in

You missed