• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफार्म वर्कर्स /गिग वर्कर्स के लिये पंजीयन शुरू

ByNeeraj sahu

Apr 9, 2025

श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण हेतु विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित होंगे विभिन्न स्थानों पर

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफार्म वर्कर्स /गिग वर्कर्स के लिये पंजीयन शुरू
श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण हेतु विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित होंगे विभिन्न स्थानों पर
       झांसी :  असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है तथा भविष्य में भी संचालित की जानी प्रस्तावित है। भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म क्रियाशील, जिसे अनुबन्ध की गयी शर्तों के अधीन पारिश्रमिक प्राप्त होता है किन्तु उन श्रमिकों और उनके नियोक्ता / सेवायोजक में कर्मचारी सेवायोजक अर्थात् मालिक और नौकर का सम्बन्ध होता है, हेतु पंजीयन की सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है।
       श्रम आयुक्त ने बताया कि यह श्रमिक सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सेवायोजक ग्राहक से जुड़े होते हैं तथा इसलिए इन्हें प्लेटफार्म वर्कर्स / गिग वर्कर्स कहते हैं तथा उनके सेवायोजकों / नियोक्ताओं को एग्रीगेटर्स कहते हैं। “भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर इन सभी श्रमिकों के पंजीयन के लिए पृथक से मॉड्यूल ऑन बोर्ड किया जा चुका है। सेवा के आधार पर एग्रीगेटर्स की श्रेणी और एग्रीगेटर्स के नाम इस प्रकार हैं जिसमें राइड शेयरिंग सर्विस (ओला, उबर, क्विकराइड, मारू, कूबो, टैक्सी फोर्सर आदि), फूड एण्ड लॉजिस्टिक डिलीवरी (जोमेंटो, स्वीगी, ब्लिंकिट, फूड पॉण्डा, बिगबॉस्केट, जैपटो, ग्रोफर्स आदि), लॉजिस्टिक सर्विस (एक्सप्रेसवीस, एक्सप्रेसलाजिस्टिक, ब्लूडार्ट, फिडेक्स, ट्रेक्कॉन, शिपरॉकेट, पॉर्टर आदि), ई-मार्केटप्लेस (अमेजान, फिल्पकार्ट, स्नैपडेल ई-वे, शॉपक्लू, होम शॉप 18, मित्रा, मीसा आदि), प्रोफेशनल (अरबनकम्पनी, जेरोधा, एरजेलबोकिंग, प्रेक्टोलाइक, बाइजूसबेटर हेल्थ, टॉक्सपेस, वेडान्टू, टॉपरस, लीगलरा आदि), हेल्थ केयर (प्रेस्टो, नाइका, टाटा 1 एम०जी०, नेटमेडस, मेडलाइफ फिटविट आदि), ट्रेवर्ल्स एण्ड हॉस्पिटेलिटी (रेड बस, मेकमाईट्रिप, गोइबो, यात्रा, अगोडा आदि) एवं कन्टेन्ट मीडिया सर्विस (यूट्यूब, फेसबुक, नेटफिल्कस, स्पोटीफाई, गुगल, अडबर्ड, गेन आदि) सम्मिलित है।
       श्रम आयुक्त किरन मिश्रा ने अंसगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों से यह आह्वान किया है कि प्लेटफार्म वर्कर्स / गिग वर्कर्स का पंजीयन  “https// register. Eshram.gov.in/#/user/platform-worker-registration” URL के माध्यम से किया जा सकता हैं।
        ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु निम्न व्यवस्था लागू हैं:-
1- ई-श्रम पोर्टल पर जाएं और प्लेटफार्म वर्क लिंक तक पहुँचे। (अ) ई-श्रम पोर्टल पर जानकारी हेतु जाए।
 (ब) प्लेटफार्म वर्कर कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
2- मोबाईल नं० रजिस्ट्रेशन नं० (अपना मोबाइल नंम्बर दर्ज करें)
3- ओ०टी०पी० सत्यापन और आधार प्रमाणीकरण (अ) ओ०टी०पी० डालें (ब) आधार प्रमाणीकरण पूर्ण करें।
4-स्थायी पता (अ) अपनी स्थायी पता स्वतः आधार से प्राप्त हो जायेगा। (ब) आप बताएं आप शहरी या ग्रामीण क्षेत्र से हैं। (स) अपने स्थायी पते को अपने सही पते के रूप में चुने।
5-अतिरिक्त विवरण- (अ) अपना पैन नं० उपलब्ध कराएं। (ब) ड्राप डॉउन सूची से एक या अधिक एग्रीगेटर चुने। (स) उपलब्ध विकल्पों में से अपना व्यवसाय चुनें।
6-डिटेल को संरक्षित करें एवं अन्तिम पुष्टि संबन्धी पृष्ठ पर जाएं।
7-ई-श्रम कार्ड जनरेशन।
      एक बार पुष्टि हो जाने पर आपका ई-श्रम कार्ड पंजीकरण पूरा होने पर तैयार हो जायेगा।
      उप श्रम आयुक्त किरन मिश्रा ने असंगठित क्षेत्र के उपरोक्त से आच्छादित सभी श्रमिकों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त URL के माध्यम से अथवा अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्रों अथवा अपने नजदीक के श्रम कार्यालयों से उपरोक्त प्रकियानुसार पूर्ण करते हुए पंजीयन कराने का कष्ट करें, ताकि भारत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी श्रम कार्यालय के श्रम प्रवर्तन अधिकारी, झांसी अरूण कुमार तिवारी (9140094089) एवं कम्प्यूटर आपरेटर पंकज नामदेव (9795004954) से सम्पर्क कर सकते हैं।
      इसी क्रम में सहायक श्रम आयुक्त दीपिका वर्मा ने अवगत कराया है कि श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किये जाने हेतु 07 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किये जायेंगे। जनपद/शहर/कस्बा में विशेष पंजीकरण शिविर (कैम्प) लगाकर प्लेटफार्म श्रमिकों का पंजीकरण कराते हुये विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कराते हुए पात्र श्रमिकों को योजनाओं का हितलाभ के साथ ही अधिकाधिक पात्र श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत आच्छादित किया जा सकेगा।
     उन्होंने बताया कि जनपद झॉसी में उ०प्र० अंसगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत प्लेटफार्म में श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण / योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 08 अप्रैल को जोमोटो डोमीनोज/पिज्जा सिविल लाइन झांसी, 09 अप्रैल को ई-कोर्ट आफिस झांसी, 11 अप्रैल को डेलीवेरी आफिस, 15 अप्रैल को जोमोटो आफिस झांसी, 16 अप्रैल को स्वीगी आफिस/रेलवे स्टेशन झांसी तथा 17 अप्रैल 2025 को ब्लू डार्ट आफिस झांसी में नामित अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में कैम्प लगाकर कर पंजीकरण करवाया जाएगा।
      उक्त कैम्प हेतु नामित अधिकारी/कर्मचारियों अनिवार्य रूप से सम्बन्धित स्थानों पर उपस्थित होकर उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत प्लेटफॉर्म श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण के साथ ही बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान कराना सुनिश्चित करेंगे।
—————–
Jhansidarshan.in

You missed