• Mon. Apr 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मंडल ने रूपये 45.412 करोड़ का स्क्रैप बेचकर राजस्व अर्जित किया* *राजस्व में 13.09% की वृद्धि*

ByNeeraj sahu

Apr 6, 2025

*झांसी मंडल ने रूपये 45.412 करोड़ का स्क्रैप बेचकर राजस्व अर्जित किया*

*राजस्व में 13.09% की वृद्धि*

 

झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 मे स्क्रैप निष्पादन के रु० 45.412 करोड़ का सकल राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तुलना में 13.09% अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष स्क्रैप के विक्रय से रु 39.978 के राजस्व की आय हुई थी।

 

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन मंडल के डिपो एवं डिवीजन ने मिलकर विभिन्न प्रकार के स्क्रैप जैसे कि कंडेम्नड वैगन, कोच, पानी की टंकिया,स्टील स्ट्रक्चर्स, नॉन फेरस इत्यादि का निष्पादन किया । उत्तर मध्य रेलवे सदैव स्क्रैप निष्पादन को प्राथमिकता देता रहा है और इसकी सावधिक समीक्षा उच्च स्तर पर होती रही है । इससे न केवल राजस्व का अर्जन हुआ है बल्कि परिसर को स्वच्छ रखने मे मदद मिली एवं बहुमूल्य रेलवे भूमि भी रेलवे के उपयोग हेतु खाली हुई है।

 

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी मंडल जीरो स्क्रैप का लक्ष्य हासिल करते हुए अपने परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल द्वारा रिड्यूस, रियुज और रिसाइकल के सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है। इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। स्क्रैप में कमी लाने का अभियान सतत जारी रहेगा।

 

 

(2)

 

*वित्तीय वर्ष 2024- 25 में मंडल ने 71.31% समयपालनता का बनाये रखने का बनाया नया कीर्तिमान*

*पिछले वर्ष से 31.49% बेहतर रहा प्रदर्शन*

 

झांसी रेल मंडल यात्री सुविधा और सुरक्षा के साथ ही समयपालनता के लिए भी प्रतिबद्ध है। रेलगाड़ी का संचालन समयानुसार करने के लिए मंडल के कर्मचारियों द्वारा निरंतर श्रम किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 में समयपालनता 71.31 % रही, जो की पिछले वित्तीय वर्ष से 31.49 % अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडल द्वारा 54.23% समयपालनता बनायी राखी गयी थी ।

 

 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 बार समयपालनता का दर 90% से अधिक रहा। दिनांक: 28.07.2024, 15.03.2025, 16.03.2025, 24.03.2025 और 27.03.2025 को मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों की समयपालनता 90 फ़ीसदी से अधिक रही। वर्ष 2025 में 15 मार्च को मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रेलगाड़ियों को 95.10% समयपालनता के साथ चलाया गया। इसके साथ ही इस वर्ष 11 दिनों में समयपालनता 85 फ़ीसदी से अधिक रही थी। समयपालनता में हुई वृद्धि में तीसरी लाइन के निर्माण का अहम योगदान रहा है। झांसी मंडल में एक खंड को छोड़कर अन्य सभी खंडों पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ट्रेनों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त पाथ मिल गया है।

 

समयपालनता की बढ़ती दर में तकनीक के उच्चीकरण भी मददगार रहा है। अधिकतर स्थानों पर ऑटोमैटिक ब्लाक सिग्नलिंग से समयपालनता में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रैक मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन से भी समयपालनता पर अनुकूल प्रभाव पड़ा \ है।

 

 

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा : रेल के संचालन के लिए समयपालनता अति आवश्यक है। रेल अगर समय से चलेगी तो यात्रियों की सुविधा के साथ ही कर्मचारियों के लिए भी कार्य आसान होगा। रेल के समय से चलने के कारण अतिरिक्त खर्च में भी कमी आती है । इस वर्ष मंडल के कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास करके समयपालनता के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे।

 

 

Jhansidarshan.in