• Tue. Apr 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक झांसी की छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन

ByNeeraj sahu

Apr 4, 2025

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक झांसी की छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन
एम.जी.आई. झांसी के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशाल सभागार में सम्पन्न हुआ आयोजन छात्राओं के खिले चेहरे
झांसी। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशाल सभागार में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, झांसी की छात्राओं के लिए भव्य कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक की छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला एवं सचिव रत्ना विश्वनाथन के संरक्षण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
काउंसलिंग का संपूर्ण कार्यभार संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कैरियर निर्माण में सही मार्गदर्शन और ज्ञान की आवश्यकता होती है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और अपने कौशल को विकसित करें।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र स्वर्णकार ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा आपका भविष्य आपके आज के प्रयासों पर निर्भर करता है। कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी सफलता को प्राप्त कर सकता है। असोसिएट प्रोफेसर इंजीनियर सुरेंद्र मोहन पाठक ने छात्राओं को विभाग का भ्रमण कराते हुए आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी।
कैरियर काउंसलिंग में विशेषज्ञ मयंक निगम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सही क्षेत्र का चयन और उस पर फोकस करना ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण गुप्ता ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा शिक्षा सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को निखारने और आत्मनिर्भर बनाने का साधन है। अपने सपनों को साकार करने के लिए हमेशा सीखते रहिए।
काउंसलिंग सत्र में छात्राओं ने अपने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे और आगे भी मार्गदर्शन प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं काउंसलर्स को धन्यवाद दिया गया।

Jhansidarshan.in