• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में झांसी की वीरांगनाओं ने मारी बाजी..

ByNeeraj sahu

Mar 28, 2025
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में झांसी की वीरांगनाओं ने मारी बाजी
        झांसी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत के अंतर्गत देश भर में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झांसी के बुंदेलखंड कॉलेज के सभागार में झांसी, ललितपुर, महोबा और जालौन से आए प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव: विकसित भारत के लिए मार्ग प्रशस्त विषय पर अपने विचार रखे।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सद रवि शर्मा ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए इस विषय पर अपने विचार रखे और युवाओं को बताया की किस तरह बार-बार चुनाव होने से देशवासियों को सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है और युवा देश का भविष्य है उनको भी ऐसे साहसिक निर्णय लेने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
       इस प्रतियोगिता में झांसी की मोक्षा अवस्थी ने प्रथम, झांसी की स्नेहा मिश्रा ने दूसरा, झांसी की गार्गी जीत ने तीसरा, ललितपुर की अंशिका तिवारी ने चौथा, झांसी के हिमांशु शर्मा ने पाँचवा, झांसी के राहुल जोशी ने छटवा, झांसी के कृष्णा गुप्ता ने सातवा, झांसी के कृष्णा यादव ने आठवाँ, जालौन के रुद्र रावत ने नौवां और ललितपुर के दीपक पटेल ने दसवा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में चयनित सभी 10 युवा 28-29 मार्च को लखनऊ के विधान सभा में मुख्यमंत्री के सामने अपने विचार रखेंगे।
      इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ एस के राय, डॉ टी के शर्मा, डॉ नूतन अग्रवाल, प्रोफ० नरेंद्र सिंह, पीयूष कुमार, विशाखा कुशवाहा अतुल यादव, देवांश तिवारी, ऋषभ शर्मा, शिवकुमार कुशवाहा, श्रद्धा शर्मा, दीपक पटेल, रोशनी गुर्जर, राममिलन, श्रुति चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह और आभार अंकित श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
Jhansidarshan.in

You missed