महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
आज दिनांक : 26.03.2025 को महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल द्वारा बेतवा क्लब में एक भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झांसी मंडल के झांसी, बांदा, ग्वालियर, उरई और ललितपुर में आयोजित ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता रहे रेलकर्मियों के बच्चों को संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता सिन्हा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, झांसी मंडल में कार्यरत उन महिला रेल कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जो अपने कार्यालयी कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, समाज सेवा, खेल-कूद, स्वच्छता और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर दूसरों को प्रेरित कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा श्रीमती श्वेता सिन्हा ने अपने संबोधन में पुरस्कृत बच्चों, सम्मानित महिला रेल कर्मियों तथा संगठन के कार्यों में सहयोग देने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और हरसंभव सहायता प्रदान करें। साथ ही, महिला रेल कर्मियों को अपने दैनिक कार्यों के साथ समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण – श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती सारिका कनौजिया, संगठन सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मनुश्री सैनी, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती अर्चना एवं श्रीमती संगीता नामा उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
(2)
सतर्कता एवं संरक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों का सम्मान
आज दिनांक : 26 फरवरी 2025 को झाँसी मंडल में संरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा झाँसी द्वारा उपरोक्त श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार ₹1000/- प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी पी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य शाखाअधिकारी उपस्थित रहे।
पुरस्कृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ अपने-अपने कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं |
1. अंजलि प्रजापति – SRCCTC/ झाँसी
2. रीना – SRCCTC,
3. संजय कुमार खरे उप मुख्य टिकट निरीक्षक,
4. साजिद अनवर उप मुख्य टिकट निरीक्षक,
5. रणजीत कुमार – ट्रैकमैन, घाटमपुर,
6. दीपू यादव – ट्रैकमेन्टर, आगासोद
(3)
डबरा स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरूद्ध चलाया गया विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान ।
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु, आज दिनांक: 26/03/2025 को डबरा स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 11 रेलगाड़ियों की सघन जांच करायी गयी तथा बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 155 यात्रियों से 74775 रूपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया I उक्त जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर के वर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) एम् एल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीरामकेश मीना, रूपेंद्र कुमार, आर के राजन, सरफ़राज़ अहमद, संजीव श्रीवास्तव, एन एस यादव, नरेन्द्र कौशिक आदि द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी I
(4)
जूही मुख्य क्रू नियंत्रक कार्यालय में संरक्षा सेमिनार का आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक : 25 मार्च 2025 को जूही मुख्य क्रू नियंत्रक कार्यालय में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लोको पायलट (LP) और सहायक लोको पायलट (ALP) सहित कुल 20 रेलकर्मी उपस्थित रहे। इस सेमिनार में मुख्य रूप से हाल ही में हुए SPAD (Signal Passed at Danger) मामलों की समीक्षा की गई और उनसे बचाव के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।
इस दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर काउंसिलिंग दी गई:
1. SPAD मामलों के कारणों और रोकथाम – हाल की घटनाओं का विश्लेषण कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।
2. गुणवत्तापूर्ण विश्राम (Quality Rest) – रनिंग रूम और घर पर आराम के महत्व को समझाया गया।
3. सेक्शन में पाई जाने वाली असामान्यताओं की रिपोर्टिंग – क्रू को Abnormality रजिस्टर एवं CMS में जानकारी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।
4. शंटिंग के दौरान सावधानियाँ – दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
5. CUG/मोबाइल स्विच ऑफ रखने का निर्देश – ड्यूटी और रनिंग रूम में मोबाइल फोन का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए।
6. ड्यूटी के दौरान लोको के अंडरफ्रेम की जाँच करने तथा किसी भी अनियमितता की स्थिति में TLC/PCOR को सूचित करने और उनके निर्देशों का पालन करने के लिए काउंसिलिंग दी गई।
इस संरक्षा सेमिनार में 8 लोको पायलट, 9 सहायक लोको पायलट, 1 मुख्य क्रू नियंत्रक और 2 CLI सहित कुल 20 रेल कर्मियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य रेल संचालन के दौरान संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना था।
(5)
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की गाड़ी संख्या 01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के समय तथा गंतव्य स्टेशन में संशोधन किया गया है । अब उक्त गाडी का गंतव्य स्टेशन कानपुर के स्थान पर गोविन्दपुरी किया गया है I जिसका संशोधित सञ्चालन विवरण निम्नवत है:
01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से – गाडी संख्या 01801 दिनांक: 28.03.25 से 30.04.25 तक संचालित की जाएगी I
गोविन्दपुरी से – गाडी संख्या 01802 दिनांक: 28.03.25 से 30.04.25 तक संचालित की जाएगी I
समय व ठहराव
01801 VGLJ-GOY | स्टेशन | 01802 GOY-VGLJ | ||
आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | |
— | 0610 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी | 2235 | — |
0642 | 0645 | चिरगांव | 2125 | 2126 |
0701 | 0702 | मोठ | 2106 | 2107 |
0726 | 0727 | एट | 2041 | 2042 |
0748 | 0750 | उरई | 2020 | 2022 |
0813 | 0814 | कालपी | 1954 | 1955 |
0828 | 0830 | पुखरायां | 1938 | 1940 |
1020 | — | गोविन्दपुरी | — | 1850 |