• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

 101022जिलाधिकारी परम पूज्य कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए

ByNeeraj sahu

Oct 25, 2024
 जिलाधिकारी परम पूज्य कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए
 ** महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
 ** महर्षि वाल्मीकि की पावन जयन्ती के अवसर पर जनपदवासियों  को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
 ** भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी :-जिलाधिकारी
 ** मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को जनता तक पहुंचाने का श्रेय त्रेता युग में महर्षि वाल्मीकि को और कलियुग में संत तुलसीदास को है
 ** महर्षि वाल्मीकि ने देश और दुनिया को भगवान श्रीराम के पावन चरित्र से साक्षात्कार कराकर प्रत्येक नागरिक के मन में सकारात्मक ऊर्जा के भाव का संचार करने का कार्य किया
      जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आज यहां महर्षि वाल्मीकि मंदिर, नगर निगम प्रांगण में आयोजित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम में जिलाधिकारी को महर्षि वाल्मीकि का चित्र एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया।
       जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि की पावन जयन्ती के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व भी है। मान्यता है कि आज चन्द्रमा सबसे अधिक चमकीला दिखाई देता है और धरती के सबसे नजदीक होता है। इसका अपना आध्यात्मिक महत्व है। इस धराधाम पर चन्द्रमा जैसी शीतलता प्रदान कर हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति के साथ सराबोर करने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकी की आज पावन जयन्ती है। भगवान श्रीराम के जीवन चरित पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी।
        जिलाधिकारी ने कहा कि दुनिया की कोई ऐसी भाषा नहीं है, जिसने वाल्मीकिकृत रामायण का आधार न बनाया हो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को जनता तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को जाता है, तो वह त्रेता युग में महर्षि वाल्मीकि को और कलियुग में संत तुलसीदास को है। महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना के माध्यम से देश और दुनिया का भगवान श्रीराम के पावन चरित्र से साक्षात्कार कराकर प्रत्येक नागरिक के मन में सकारात्मक ऊर्जा के भाव का संचार करने का कार्य किया है। सौभाग्य है कि आज हम सभी एक साथ मिलकर इस त्रिकालदर्शी ऋषि के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव व्यक्त कर रहे हैं।
        उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र से सभी लोग प्रेरणा व प्रकाश प्राप्त कर देश और समाज के लिए अपने आपको समर्पित करेंगे।
           जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने महर्षि बाल्मीकि जी पर आधारित नाटक में अभिनय करने वाले पात्रों को सम्मानित किया एवं समाज में सफाई कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने उनकी स्थानीय समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।
       इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in