• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

161022केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न भारतीय व्यजनों एवं स्टार्ट-अप की प्रदर्शनी

ByNeeraj sahu

Oct 24, 2024

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न भारतीय व्यजनों एवं स्टार्ट-अप की प्रदर्शनी
झाँसी। आज दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 को रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में कुलपति प्रोफेसर ए.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न र्स्टाट-अप्स ने अपने खाद्य अत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जिसमें प्रमुख स्टार्ट अप्स दूधवाला डेयरी के ईजी. मोहित श्रीवास्तव, अब्रोसा की शिवानी बुन्देला, बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कम्पनी लि. के शशीकान्त एवं टीम, न्यूट्री टाउन के आयुष एवं टीम, प्राकृतिक गौमूत्र आधारित खेती को प्रोत्साहन देने वाले धर्मेन्द्र नामदेव स्वंय सहायता समूह आदि ने अपने स्वास्थ्य एवं स्वाद से भरपूर कृषि उत्पादों जैसे कि बेर-चॉकलेट, विभिन्न प्रकार का घी एवं अन्य दूग्ध उत्पाद, विभिन्न प्रकार के न्यूट्री दलिया इत्यादी कृषि खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया और लोगों को उत्तम खान-पान के विषय में बताया।
विश्व खाद्य दिवस -2022 की थीम श्कोई पीछे न छूटेश् है, संयुक्त राष्ट्र ने 2030 तक विश्व से भुखमरी को समाप्त करने का आहवान किया है। अतः विश्वविद्यालय ने अपने प्रांगण में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन कर छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं अन्यों के बीच जागरुकता को बढाया है। विश्व खाद्य दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के प्रांगण में उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मं़त्रालय, भारत सरकार की तरफ से किया गया था। आज लगभग 23 राज्यों के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने भारत के प्रमुख प्रदेशों जैसे यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखण्ड, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्वी राज्यों, दक्षिणी राज्यों के विभिन्न व्यजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का उदद्याटन डॉ0 अनिल कुमार, निदेशक शिक्षा, डॉ0 एस.एस. सिंह निदेशक प्रसार एवं डॉ0. एम.ज.े डोबरियाल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस आयोजन में उद्यानिकी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ0 गौरव शर्मा, मुख्य आयोजक, डॉ0 घनश्याम अब्रोल, डॉ0 अश्वनी कुमार डॉ0 पवित्रा, डॉ0 यति विशिष्ठ, डॉ0 डी.वी. अहुजा एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Jhansidarshan.in