• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

241022जिलाधिकारी ने सपत्नी अनाथालय में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बाटीं खुशियां

ByNeeraj sahu

Oct 22, 2024

जिलाधिकारी ने सपत्नी अनाथालय में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बाटीं खुशियां

** दीपावली पर्व की दी बच्चों को जानकारी

** बच्चों को फल,मिठाइयां एवं चॉकलेट आदि का किया वितरण

“तमसो मा ज्योतिर्गमय” के आदर्श भाव का लोकपर्व दीपावली “अप्प दीपो भव” का सन्देश है।बेशक अंधेरा बहुत है ,पर दिया प्रतिकार है अंधेरे का।हम सब आत्मज्ञान के प्रकाश से,सत्य के मार्ग पर आगे बढ़े और जीवन को प्रकाशित करें।

“दीपक” भारतीय संस्कृति एवं जीवंतता का उद्घोष है। ‘आत्मचेतना’ का प्रकाश आपके जीवन पथ को प्रकाशित करें।जीवन में फैली हर अमावस्या,आत्मज्ञान से पूर्णिमा हो।
मानवता, करुणा, आत्मनिर्भरता एवं सुशासन की अखंड ज्योति से भारत जगमग होता रहे।गजानन- मां लक्ष्मी आपके शुभ संकल्प एवं जीवनोमुखी प्रयोजनों को पूर्ण करें।आप सभी के अंतर्मन का दीपक अनवरत प्रज्वलित हो जिससे आपका जीवन सत्कर्म,सुख समृद्धि ,शांति व वैभव से प्रकाशित हो।दीपोत्सव में देवी-देवताओं की पूजा,हमें तमस से ज्योति की ओर ले जाता है। हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिए शक्ति देता है। देवत्व के और ज्यादा समीप लाता है।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी श्रीमती दीक्षा भंडारी ने सेंट जूडस फाउंडलिंग होम (अनाथालय)खाती बाबा झांसी का भ्रमण कर बच्चों संग दीपावली पर्व की खुशियां बांटते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटते हुए कहा कि सदा मुस्कुराते हुए आगे बढ़े, सकारात्मकता की सोच सदैव बनी रहे। हम अंधेरे से प्रकाश की ओर कदम दर कदम बढ़ाते रहे, मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे। तभी सही मायनों में दीपावली सार्थक होगा।
दीपावली का यह त्यौहार आत्मीय रूप से अंधकार पर प्रकाश ,सत्य पर असत्य ,अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई एव निराशा पर आशा की विजय को दर्शाता है । अंधकार पर ज्योति का यह विजय पर्व समाज में भाईचारे, उल्लास, खुशहाली व प्रेम का संदेश देता है। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर-आंगन शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्यता से प्रकाशित रहे।
जिलाधिकारी एवं उनकी पत्नी ने बच्चों को फल मिठाइयां एवं चॉकलेट वितरित किए। किस अवसर पर बच्चों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीक्षा भंडारी द्वारा बच्चों को गोद में लेकर अपने बच्चे को जैसा लाड़ प्यार किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Jhansidarshan.in