• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

26123भारतीय संविधान के आदर्शो का अनुसरण करें : अपर आयुक्त प्रशासन

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2024

74वें गणतंत्र दिवस पर अपर आयुक्त ने कमिश्नरी में किया ध्वजारोहण

** भारतीय संविधान के आदर्शो का अनुसरण करें : अपर आयुक्त प्रशासन

** इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा भारत देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों के त्याग पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए

** आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उद्भव झांसी से ही हुआ एवं इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने लोगों के दिलों में आजादी की लॉक को प्रज्वलित किया

** हम सभी भारतवासी एक साथ तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम आपस में परस्पर बंधुत्व का भाव रखें

** यदि हम अपने नैतिक मूल्यों को अंगीकृत करते हैं तो हमारा वास्तविक एवं भौतिक विकास निश्चित रूप से संभव हो सकेगा : अपर आयुक्त प्रशासन।
————————————–
झाँसी: आज अपर आयुक्त प्रशासन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कमिश्नरी में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया।
अपर आयुक्त महोदय ने कमिश्नरी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।
उन्होंने कहा कि एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्कूलों, कॉलेजों आदि मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उद्भव झांसी से ही हुआ एवं इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने लोगों के दिलों में आजादी की लॉक को प्रज्वलित किया जो अंग्रेजी शासन की जड़ों को इस देश से उखाड़ने प्रमुख रूप से सहायक सिद्ध हुआ। आज हम सभी यहां पर 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासी एक साथ तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम आपस में परस्पर बंधुत्व का भाव रखें इसलिए आज हम सभी एक संकल्प लेते हुए आपस में परस्पर मैत्री भाव के साथ अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्ण तरीके से निर्वहन करें। यदि हम अपने नैतिक मूल्यों को अंगीकृत करते हैं तो हमारा वास्तविक एवं भौतिक विकास निश्चित रूप से संभव हो सकेगा। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय त्योहार की अपनी अलग खासियत है, जिसके चलते लोग इसे धूमधाम से मानते हैं।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त श्रीमती मिथिलेश सचान ने कहा कि हमारे देश की आज़ादी किसी भी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई हमारे देश की आज़ादी बहुत सारे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, अशफ़ाक उल्ला खां, आज़ाद आदि जैसे महान पुरूषो के बलिदान का परिणाम है। देश भक्त अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो से बंधा ना देख सके अपने देश को आज़ाद कराने के लिए उन्होने अपने प्राण तक त्याग दिये उनके बलिदानों के कारण अंग्रेज़ों को अपने घुटने टेकने पड़े और उन्होने भारत को आज़ाद कर दिया। गणतंत्र दिवस के दिन हम इन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तय्यार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं देंगे हम सब को इन देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए। गणतंत्र दिवस को मनाने का एक उद्देश्य है कि हम महान पुरुषों के बलिदान को याद करके उनसे प्रेरणा लेते है। प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचायो तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।
कार्यक्रम में उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग एसएन त्रिपाठी ने कहा कि आज हम यहां पर गणतंत्र का 74वां दिवस मना रहे हैं। आज हम गणतंत्र और लोकतंत्र के आधार पर ही खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को अपने-अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पूर्ण करने का संकल्प लेते हुए गणतंत्र एवं लोकतंत्र की दृणता को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डिविजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा भूपेंद्र खत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर महावीरन पुरा नगरा दुर्गा कान्वेंट स्कूल की बालिकाओं द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जीके शौर्य एवं वीरता पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किए साथ ही बालिकाओं द्वारा राधा कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य एवं देश भक्ति के गीतों पर भी अन्य प्रस्तुतियां दी गई।
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में कमिश्नरी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in