• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का मनाया गया स्मृति दिवस, बताए गए रास्ते पर चलने की कही गयी बात*

By

Jun 25, 2022

*मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का मनाया गया स्मृति दिवस, बताए गए रास्ते पर चलने की कही गयी बात*

जालौन-उरई प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तुलसी नगर उरई में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का स्मृति दिवस मनाया गया। स्मृति दिवस के दौरान प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिवशक्ति भवन उरई की प्रमुख दीदी मीना कुमारी, भैया वृजभान सहित आश्रम से जुड़ी बहिनों व भाईयों ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी को तिलक लगाकर व पुष्प अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लिया। जिसके सिविल जज विजय कटियार, यूपी भाजपा के प्रदेशध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान खकसीस, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल, डॉक्टर विकास चतुर्वेदी, समाजसेवी सुरेश कुमार गुप्ता आदि के साथ अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित किए व मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की स्मृति दिवस पर उनसे आशीर्वाद बनाये रखने की कामना की। स्मृति दिवस पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिवशक्ति भवन उरई की प्रमुख दीदी मीना कुमारी ने कहा कि मातेश्वरी जी के जीवन को सादगी से और पवित्र जीवन से हर एक के जीवन को श्रेष्ठ बनाया है, ऐसे ही हर एक को अपने जीवन को श्रेष्ठ जीवन बनाये, सादगी जीवन जियें और परमात्मा के साथ अपने आप को कनैक्ट करे, जितना परमात्मा के साथ कनैक्ट करते जाएंगे उतना ही उनके जीवन में सादगी आते जाएगी, विचारों में प्योरिटी आती जाएगी। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य के जीवन में सुख शांति नहीं है, ओर यह उसे तब मिलेगा जब वह परमात्मा की ओर जाएगा। वहीं इस दौरान भैया वृजभान ने आने वाले सभी लोगों को मानव जीवन व परमात्मा के बारे में लगे हुए कलेंडर के माध्यम से विस्तार से बताया और मानव के जीवन क्रम से लेकर परमपिता परमात्मा की भक्ति व उनके प्रभाव को बताया। उरई में आज के दिन आने वाले सभी लोगों को परमपिता परमात्मा के बारे में बताया गया व हमेशा ही सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
स्मृति दिवस पर आए हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों को पैन व भक्ति विचारधारा से ओतप्रोत विचारों को स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in