• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ग्राम जमरोही कला में इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां,जिम्मेदार मौन*

By

Jun 24, 2022

*ग्राम जमरोही कला में इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां,जिम्मेदार मौन*

कोंच जालौन- विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमरोही कला में लाखों की लागत से बनाई जा रही इंटरलॉकिंग रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, तो वहीं मानकों की दुहाई देने वाले जिम्मेदार इस और जानबूझकर अनभिज्ञ व लापरवाह बने हुए हैं।
बता दें कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के प्रेम नारायण के मकान से राम सिया के मकान तक बनवाई जा रही इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में हर स्तर पर मानक विहीन कार्य कराकर बड़ी धांधली की जा रही है और सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं पंचायत सचिव अनुज गुप्ता से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी इसको लेकर लापरवाह बने हुए हैं और निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। परिणाम स्वरूप इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है,जो शासन की मंशा के विपरीत है। कुल मिलाकर मानकों की दुहाई देने वाली ब्लॉक के अधिकारी इस ओर जानबूझकर नजरअंदाज बने हुए जैसे इन्हें कुछ मालूम ही नहीं है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in