• Mon. Oct 20th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सपा की राह पर शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा, बीच रोड पर चले लात घूसे:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झाँसी पहुंचे | जहाँ जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया | लेकिन समाजवादी पार्टी की भांति ही शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं में अराजकता देखने को मिली | इलाइट चौराहा पर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के झाँसी जिलाअध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया गया | अभी उनका स्वागत कार्यक्रम पूरा ही हुआ था की अचानक इलाइट चौराहा पर भगदड़ मच गयी |

जब देखा गया तो पार्टी कार्यकर्ता ही आपस में एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे | तो वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही |
शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी से मुझे धकेला गया है | कई जगह मेरा और सपा मुखिया का अपमान हुआ है | जिसके चलते नयी पार्टी का गठन करना पड़ा | उन्होंने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को सेक्यूलर मोर्चा द्वारा मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है |

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in