• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रधानमन्त्री जी द्वारा बटन दबाते ही जनपद के 192668 कृषकों की खाते में पहुंची प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 38 करोड़ 53 लाख रुपए

ByNeeraj sahu

Mar 17, 2026
 प्रधानमन्त्री जी द्वारा बटन दबाते ही जनपद के 192668 कृषकों की खाते में पहुंची प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
 ** जनपद के किसानों के खातों में पहुंचे 38 करोड़ 53 लाख रुपए
 ** विकास भवन सभागार में असम से हुआ सीधा प्रसारण,
 ** 70 वर्ष से अधिक आयु के किसान को भी मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, करा सकेंगे 05 लाख रुपये तक फ्री इलाज
     विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आसाम से किसानों को एक बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में जमा कराई गई किसान सम्मान निधि।
     जनपद में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 22वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार सहित जनपद के सभी विकासखंड सभागार, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, सहकारिता विभाग की मंडियां, मंडी, कृषक उत्पादन संगठन के कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रसारित प्रदर्शित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण माननीय जन प्रतिनिधियों सहित उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा देखा और सुना गया।
     विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अनेकों किसानों ने देखा, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्य विधान परिषद श्रीराम तीर्थ सिंघंल ने उपस्थित किसानों सहित जनपद के 192668 योजना अंतर्गत लाभार्थी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
   उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि वर्ष 2019 से यह योजना सतत रूप से जारी है। जिसमें वर्ष में रुपये 6000 तीन किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना सतत रूप से जारी है जो कि किसानों की छोटी-मोटी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार से बिचौलियों का समावेश नहीं नहीं है।
      उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम०-किसान) योजना अन्तर्गत प्रति परिवार को 6 हजार रुपये की धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रदान की जा रही है। आज योजनान्तर्गत 22वीं किस्त का हस्तांतरण किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कुल 192668 किसानों को धनराशि 38.53 करोड़ की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरित की जा रही है।
     विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील किसानों सहित विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्री लल्ला सिंह, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अनिल कुमार एंव उपकृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहें।
Jhansidarshan.in