• Fri. Jul 11th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

काॅग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष की दबंगई, भाजपा पार्षद को धुना-रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

झांसी/मोठ भाजपा पार्षद की दबंग कांग्रेसी नगर पालिका चैयरमैन के दो भाइयों ने दशहरा मिलन समारोह में घर बुलाकर पान नही खाने पर पार्षद का गला दबाकर मारपीट कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जान बचाने की गुुुुहार लगाई है।

पूरा मामला——

समथर थाना कस्बा के वार्ड नंबर 12 के नगर पालिका पार्षद समथर का भारतीय जनता पार्टी से पार्षद सत्य प्रकाश गुबरेले ने क्षेत्राधिकारी मोंठ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की 19 तारीख को दशहरा पर नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने घर पर दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया था। जिसमें चेयरमैन के भाइयों ने सत्य प्रकाश पार्षद से नगर पालिका का विरोध संबंधित डराने के उद्देश्य दवाव बनाने लगे और विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अज्ञात तीन उनके नौकर साथी ने जान से मारने की नियत से गला दबाते हुए जहर मिला पान खिलाने का प्रयास किया। मारपीट करते हुए अंदर की ओर अपने चबूतरे से कमरे में होते हुए आंगन तक ले जाने लगे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के गवाह भी है कुछ लोग और सोने की जंजीर भी छीन ली। जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दबंग नगर पालिका अध्यक्ष ने यह दिया जवाब—-

जब इस विषय में नगर पालिका अध्यक्ष समथर से पूछा गया तो दबंग कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह यादव के द्वारा कहा गया कि तुम्हें जो दिखाएं सो कर लो हमें नहीं है जानकारी। हां हमारे भाइयों ने किया हम नहीं डरते किसी से सब हमारे साथ हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार—-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की जब शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश गुबरेले के द्वारा समथर थाना में तहरीर दी गई तो समथर थानाध्यक्ष के द्वारा दबंग कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष के भाइयों का सपोर्ट करते हुए थानाध्यक्ष समथर के द्वारा दबाव से समझौता कराने का प्रयास किया गया। सत्य प्रकाश गुबरेले को घंटों थाने में बैठाया गया। अब देखना होगा जहां योगी सरकार के द्वारा गुंडागिरी खत्म करने की बात की जा रही है। वहीं पर प्रशासन के नुमांइदो द्वारा मिलकर दबंग कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष के भाईओ का साथ दिया जा रहा है। और फरियादियों को हवालात में बिठाया जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है। या फिर इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष के दबंग भाइयों के द्वारा इसी प्रकार दबंगई से नगर पालिका में कार्य किए जाएंगे और जनता का हक डकारा जाएगा। जिसका कोई विरोध करेगा तो इसी प्रकार प्रशासन से मिलकर आवाज उठाने वालों की आवाज दवा दी जायेगी।

 

Jhansidarshan.in