झांसी। अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र करगुवां जी में आज से गुरु मां आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । यह विधान 27 जुलाई 2018 तक चलेगा।
इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुये आर्यिका रत्न पूर्णमति ने कहा कि जिन और जन में इतना ही अंतर है कि एक वैभव के ऊपर बैठा है और एक के ऊपर वैभव बैठा है। श्रद्धा जब गहराती है तब वही समर्पण बन जाती है। उन्होंने कहा कि शरीर के प्रति वैराग्य और जगत के प्रति संवेग ये दोनों ही बातें आत्म कल्याण के लिये अनिवार्य हैं। इससे पूर्व पुण्यार्जक परिजनों द्वारा गुरुवर के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। दीपक जैन (रेलवे) ने मां जिनवाणी को साहित्य भेंट किया।
इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रवीण कुमार जैन, आलोक जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, विनोद जैन ठेकेदार, अशोक रत्न सेल्स, कमल जैन शिवाजी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-=आयुष साहू
https://www.youtube.com/watch?v=aMKkeyCQ4S0&feature=youtu.be