• Sun. Feb 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी l कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को असलहा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार

झाँसी l कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया l बताया गया है कि आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी एवं निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा अपने हमराही पुलिस साथियों के साथ कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु भ्रमण पर थे कि तभी उन्हें अपने सूत्र करता द्वारा एक खास सूचना मिली l

जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिल्टर रोड पर अंजनी माता मंदिर के पास बने कूड़ा घर के पास से मौजूद चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया l जिनके पास से हथियार बरामद हुए हथियारों में एक DBBL बंदूक 12 बोर, तीन 315 बोर देसी राइफल, एक देसी तमंचा 315 बोर, 34 कारतूस बरामद किए गए l पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम दिनेश यादव पुत्र राम नरेश यादव, पवन यादव पुत्र रामकिशोर यादव 22 वर्ष, निर्मल यादव पुत्र रघुवीर यादव 21 वर्ष, नारायण यादव पुत्र रमेश यादव 33 बर्ष l सभी अभियुक्त थाना रक्सा के बताये गए हैं l गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा उप निरीक्षक महेश, बृजमोहन हेड कांस्टेबल, बृजमोहन, नरेंद्र कुमार, सर्विस कुमार, चंद्रशेखर प्रदीप, सेंगर, योगेंद्र चौहान, अनिल कुमार एवं स्वाट टीम अपराध शाखा झांसी आदि रहे मौजूद रहे l पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में धारा ३/ 25 / 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की l

Jhansidarshan.in