नेहरू महिला मण्डल द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम का किया आयोजन : झांसी दर्शन डेस्क से धीरेन्द्र रायकवार की रिपोर्ट
घमोंठ/झाँसी – उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरौख में नेहरू युवा केन्द्र , झाॅसी एवं नेहरू युवा महिला मण्डल अमरौख शिखा नामदेव, दीपिका नामदेव वूमेन पावर लाइन, (एस पी ओ) व आराधना नामदेव द्वारा महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया।
जिसमें मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी आशापाल व पूॅछ थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने नारी एवं नवयुवतियों को जागरुक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा एक पहल चलाई गई। जिसमें नारी सुरक्षा तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी आशापाल एवं पूॅछ थानाध्यक्ष ने उपस्थित छात्राओं को उनकी आत्म सुरक्षा तथा अपने आस पास हो रहे नारी अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाने को कहा। उन्होंने छात्राओं को महिला अपराधों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, डायल हंड्रेड, ई-एफआईआर, साइबर क्राइम सहित नारी सुरक्षा दल के समबन्ध में जानकारी दी।
जिसमें थानाध्यक्ष ने छात्राओं से 1090 ना लगने की स्थति यूपी 100 डायल करने को कहा जिससे की समय रहते अत्याचार से नारी को बचाया जा सके। जिसमें छात्राओं का मार्ग दर्शन किया एवम उन्हें अपने बचाव के लिए किस प्रकार सशक्त रहना चाहिए के बारे में बताया जिसमें उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की जिसमें छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर संगीता देवी रमा देेेवी रुकमणी रौनक हरिओम ,रानी मिश्रा अशोक कुमार गुप्ता देव सिंह सोम दुबेदी देव सिंह राजेंद्र कुमार संगीता पाल काजल पाल दीपा वर्मा सपना यादव राधा पांचाल मोहिनी वर्मा सोनम यादव 