• Thu. Jul 3rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रेस विज्ञप्ति-01 दिनांक 16.06.2025

ByNeeraj sahu

Jun 17, 2025

पेंशन अदालत का आयोजन – 35 मामलों का त्वरित समाधान

झांसी, 16 जून। झांसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कार्मिक विभाग के मीटिंग हॉल में वर्ष 2025 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने की।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को रेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात उनकी पेंशन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारा दायित्व है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया। पेंशन अदालत में कार्मिक विभाग को कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35 मामलों का समाधान नियमों के तहत सकारात्मक रूप से किया गया। यह सफलता कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से संभव हुई।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देशन में मंडल के कल्याण निरीक्षकों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उनके हालचाल पूछकर मानवीय जुड़ाव का परिचय भी दिया। सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए समाधान प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि कार्मिक विभाग भविष्य में भी इसी भावना से कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्य साधन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार मीना एवं लवी अन्नाहम, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एम. के. नामदेव सहित कर्मचारी और कल्याण निरीक्षक उपस्थित रहे।

 

प्रेस विज्ञप्ति -02
तारीख: 16.06.2025
झाँसी मंडल के ग्वालियर-कैलारस रेलखंड पर चला वृहद टिकट जांच अभियान

झाँसी मंडल के ग्वालियर-कैलारस रेलखंड पर दिनांक 16 जून 2025 को बिना टिकट यात्रा की रोकथाम, यात्रियों में अनुशासन की भावना जागृत करने तथा रेल सेवा को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक वृहद टिकट जांच अभियान चलाया गया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान टिकट निरीक्षण दल एवं रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने न केवल ट्रेनों में सघन जांच की, बल्कि स्टेशनों के प्रतीक्षालयों, खानपान स्टॉलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बारीकी से निगरानी रखी।

अभियान की व्यापकता का प्रत्यक्ष प्रमाण यह था कि टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता में वृद्धि हुई है।

इस विशेष जांच अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे कृत्यों में लिप्त 24 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹6480/- का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में योगदान दिया गया।

अभियान की सफलता में सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, चेकिंग स्टाफ सुरेन्द्र मीना, मदन लाल मीना तथा रेल सुरक्षा बल के जवानों सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुशासित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए इस प्रकार के टिकट जांच अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है।

 

प्रेस विज्ञप्ति -03 दिनांक-16.06.2025
तेजी से मजबूत हो रहा डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रूट झांसी रेल मंडल ने 18वे पुल का प्रतिस्थापन कार्य किया संपन्
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के झाँसी-कानपुर रेल खंड के लालपुर स्टेशन से पमन डाउन लाइन के मध्य 1305/2 पर स्थित 1*0.61 मीटर आकार के पुराने स्टोन स्लैब ब्रिज को आधुनिक आरसीसी बॉक्स
(1.90 x 2.20 मीटर) से सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित किया गया।

इस कार्य के लिए 16 जून 2025 को सुबह 13.35 बजे से दोपहर 17.35 बजे तक कुल 4.0 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया। ट्रैफिक ब्लॉक को 17.35 बजे क्लियर कर दिया गया।
यह डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) फीडर रूट पर प्रतिस्थापित किया गया 29वां ब्रिज है। इस महत्त्वपूर्ण कार्य से भारी मालगाड़ियों के संचालन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, जिससे रेलवे का संचालन और अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध होगा।

मनोज कुमार सिंह
जनसम्पर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल

Jhansidarshan.in

You missed