• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया गया सराहनीय कार्य– सदर विधायक*

ByNeeraj sahu

Oct 2, 2024
 *टीबी मुक्त भारत की ओर झांसी ने बढ़ाये कदम*
 *36 ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त पंचायत*
 *टीबी मुक्त पंचायत के ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित*
 *स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया गया सराहनीय कार्य– सदर विधायक*
——————–
       झांसी : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद झांसी में वर्ष 2023 में कुल 36 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया था। इस कार्य में ग्राम प्रधानों के सहयोग को सम्मानित करने के लिए गांधी जयंती के अवसर पर आज सदर विधायक  रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन गौतम, विधायक मऊरानीपुर डॉ श्रीमती रश्मि आर्या, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी झांसी श्री जुनैद अहमद तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय द्वारा सभी 36 ग्राम पंचायतों के ग्रामप्रधानों को विकास भवन झांसी में सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम में डॉ यू एन सिंह जिला क्षय रोग अधिकारी झांसी द्वारा अवगत कराया गया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत में ऐसी पंचायतें जिसमें पिछले एक वर्ष में प्रति 1000 की आबादी पर कोई भी टीबी का नया मरीज नहीं पाया जाय, उन पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। जनपद के आठ विकासखंड में कुल 36 ग्राम पंचायतें हैं, जिसके अंतर्गत विकासखंड बबीना 05, विकासखंड चिरगांव में 02, विकासखंड मऊरानीपुर 06, विकासखंड गुरसराय 09, विकासखंड बंगरा 03, विकासखंड बड़ागांव 01, विकास खंड बामौर 09, विकास खंड मोंठ 01 ग्राम पंचायत के प्रधानों को माननीय सदर विधायक रवि शर्मा,  पवन गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती रश्मि आर्या विधायक मऊरानीपुर, श्रीमती रमा  निरंजन एमएलसी एवं मुख्य विकास अधिकारी झांसी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
       प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, एनजीओ आदि को प्रोत्साहित किया गया। लायंस क्लब सेंटीनियल द्वारा 05 तथा समाजसेवी श्रीमती मीरा मिसूरिया द्वारा 05 क्षय रोगियों को गोद लिया गया।
        इस अवसर पर श्री रवि शर्मा जी सदर विधायक द्वारा सभी ग्राम प्रधानों से क्षय रोग मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने हेतु अपील की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक क्षय रोग मुक्त भारत के संकल्प को पूर्ण करने हेतु जन जागरूकता के माध्यम से क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं व जागरूक नागरिकों के सहयोग से झांसी को टीबी मुक्त किया जा सकता है।
       कार्यक्रम का संचालन डॉ विजयश्री शुक्ला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।
      कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, डॉ अजय भाले,डॉ के एन एम त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यू एन सिंह, डॉ आर के स्वर्णकार, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ उत्सव राज, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर  रुपेश नामदेव,मोहनस्वरूप,  रवि,  जावेद आदि उपस्थित रहे।