• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

थाना सीपरी बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम झांसी एवं एसएसपी ने किया निरीक्षण

By

Sep 24, 2022

डीएम झांसी एवं एसएसपी झाँसी द्वारा थाना सीपरी बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर किया निरीक्षण

थाना समाधान दिवस के दौरान मौजूद आगंतुकों/फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त उपस्थिति में जनपद के समस्त थानान्तर्गत थाना समाधान दिवस के दौरान जन समस्याओं का हुआ निस्तारण

झाँसी l आज जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस. महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में थाना सीपरी बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया गया तथा थाना क्षेत्र से आए हुए फरियादियों/आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना सीपरी बाजार पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 04 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से सम्बंधित थे जबकि 05 अन्य प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बंधित थे। द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित को जांचकर विधि सम्मत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जबकि प्रभारी राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम के सहयोग से मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व टीम की उपस्थिति में जन समस्याओं को सुनकर विधि सम्मत निस्तारण कराया गया।

जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र के थानों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौजूद रहे जबकि सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थानों पर थाना प्रभारीगण द्वारा राजस्व टीम की उपस्थिति में जन समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in