• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निवर्तमान एसएसपी झाँसी शिवहरी मीना के जनपद से स्थानान्तरण होने पर भव्य विदाई समारोह

By

Sep 18, 2022

निवर्तमान एसएसपी झाँसी शिवहरी मीना के जनपद से स्थानान्तरण होने पर भव्य विदाई समारोह

निवर्तमान एसएसपी झाँसी शिवहरी मीना के जनपद से स्थानान्तरण होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर समस्त वरिष्ठ अधिकारी गण द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई
झाँसी l वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों सहित जनपद के व्यापारी बन्धुओं द्वारा उनके कार्यशैली की मुक्त कण्ठ से सराहना की गयी l
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी शिवहरी मीना महोदय के अन्यत्र स्थानांतरण होने पर आज दिनांक 17-09-2022 को पुलिस लाइन झाँसी में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी गण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी बंधुओं आदि द्वारा निवर्तमान एसएसपी झाँसी की कार्यशैली एवं जनता के प्रति उनके मृदुतापूर्ण व्यवहार की मुक्त-कण्ठ से सराहना करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की गयी। फूल माला पहनकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी ।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झाँसी जोगेन्द्र कुमार महोदय, जिलाधिकारी झाँसी रविन्द्र कुमार, नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस महोदय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिको व व्यापारी बन्धु आदि मौजूद रहे ।

Jhansidarshan.in