रेल समाचार , महाप्रबंधक उमरे द्वारा स्टेशन,डीजल लोको शेड का निरीक्षण,अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन
नवनिर्मित कंबाइंड क्रू लॉबी का किया उदघाटन
झाँसी l आज दिनांक : 10.09.22 को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन तथा डीजल लोको शेड का निरीक्षण किया गया | आज के कार्यक्रम के अंतर्गत महाप्रबंधक महोदय ने सर्वप्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1 के निकट नवनिर्मित कंबाइंड क्रू लॉबी का उदघाटन किया | नवनिर्मित पूर्णतः वातानुकूलित क्रू लॉबी में “चालक मित्र” तथा “यार्ड सिम्युलेटर” एप्प पर आधारित प्रेजेंटेशन को देखा तथा उपलब्ध लोको / सहायक लोको पायलट से साक्षात्कार किया | इस अवसर पर उन्होंने उपलब्ध स्टाफ को कर्तव्य परायणता के अंतर्गत संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ क्रू के ज्ञान की परख करते हुए कार्य से सम्बंधित उनकी समस्याएं को सुना तथा उनका उत्साह वर्धन किया | क्रू लॉबी से आगे बढ़कर प्रमोद कुमार जीने स्टेशन से सम्बंधित नियोजित कार्यों (प्लांड वर्क्स) तथा स्वीकृत कार्य के लेआउट प्लान का अवलोकन किया |
इसके पश्चात कुमार जी उपस्थित मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने तीसरी तथा चौथी रेल लाइन के अनुरूप यार्ड रिमॉडलिंग,स्टेशन पुनर्विकास तथा यात्री सुविधाओं में होने वाले उच्चीकरण की योजनाओ के बारे में बताया | उन्होंने यह भी बताया इस वर्ष के अंत तक झाँसी-कानपुर दोहरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा तथा इसी वर्ष अगले माह तक झाँसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे सहित पूर्णतः विद्युतिकृत हो जायेगा |
महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जिसमें वाटर बूथ, खानपान स्टाल, वाटर बोतल क्रशिंग मशीन तथा यात्री प्रतीक्षालय प्रमुख रहे | यात्री प्रतीक्षालय में प्रमोद कुमार ने यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित फीड बेक भी प्राप्त किया |
इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने स्टेशन से सीपरी ओवर ब्रिज तक बारीकी से रेल पटरियों, जॉइंट्स, पॉइंट्स आदि के परख की तथा SSP का निरीक्षण किया |
स्टेशन के निरीक्षण उपरान्त कुमार जी डीजल लोको शेड गए, जहाँ उन्होंने नव संस्थापित “औक्सिलरी मोटर टेस्ट बेंच” का उदघाटन किया तथा लोको शेड का विस्तृत निरीक्षण किया। डीजल लोको शेड को विद्युत लोको शेड में परिवर्तित करने से जुड़े पहलुओं पर आधारित प्रेजेंटेशन देखा तथा बेहतरी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
लोको शेड के विस्तृत निरीक्षण उपरान्त प्रमोद कुमार जी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने NCRMU, NCRES ट्रेड यूनियन सहित अन्य सभी एसोसिएशन से भेंटवार्ता की तथा ZRUCC सदस्य प्रदीप तिवारी एवं सुनील सिंह परिहार से मुलाक़ात की |
इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने उत्तर मध्य रेल की निर्माण शाखा और मंडल के अधिकारियों के साथ मिशन “गति शक्ति” पर बैठक की । जिसमें महाप्रबंधक ने मिशन गति शक्ति से जुड़ी परियोजनाओं से सम्बंधित प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया तथा योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की एवं परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने बल दिया |
निरीक्षण एवम् मीटिंग के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) शरद मेहता, मुख्य विद्युत लोको इंजिनीयर हरिमोहन शर्मा, महाप्रबंधक के सचिव अजय सिंह सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |
(2)
अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) प्रयागराज द्वारा रेलवे द्वारा संचालित स्कूलों का निरीक्षण
तथा बेतवा नर्सरी स्कूल में नवनिर्मित एक्टिविटी रूम का उद्घाटन एवं
आज दिनांक 10.09.2022 को महाप्रबन्धक, उमरे, प्रयागराज के झॉसी आगमन पर उनके साथ आई महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) प्रयागराज की अध्यक्षा श्रीमती पूनम कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अलका मेहता तथा मुख्यालय से आई पदाधिकारियों द्वारा महिला कल्याण संगठन उमरे, झॉसी द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई जू0 हाईस्कूल, गॉधी स्मारक जू0 हाईस्कूल व स्वावलंबन विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रीमती पूनम कुमार ने श्रीमती रेनू गौतम, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन झॉसी की उपस्थिति में बेतवा नर्सरी स्कूल में नवनिर्मित एक्टिविटी रूम का उद्घाटन किया तथा रानी लक्ष्मी बाई जू0 हाईस्कूल में वृक्षारोपण किया गया। स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रयागराज से आई संगठन की पदाधिकारियों द्वारा स्कूल की शिक्षकाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा इसी उत्साह के साथ कार्य किये जाने के लिये कहा।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती सविता शुक्ला, श्रीमती अनीता मौर्या, श्रीमती सरिका कनौजिया, श्रीमती गूंजन निगम सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमती गौरी यादव, डॉ शशिनाथ सभी विद्यालयों की चेयर पर्सन क्रमशः श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती सरिका तिवारी, श्रीमती स्नेह, श्रीमती मधुलिका तथा संगठन की अन्य पदाधिकारी व सदस्याये उपस्थित रहीं।