• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आग लगने से घर-गृहस्थी के सामान के साथ 2 भैंस, एक गाय भी जली, लाखों का हुआ नुकसान,

By

Apr 15, 2022

आग लगने से घर-गृहस्थी के सामान के साथ 2 भैंस, एक गाय भी जली, लाखों का हुआ नुकसान,

 

जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भेंड में एक ग्रामीण के यहाँ आग लगने से घर में रखा घर-गृहस्थी के सामान के साथ 2 भैंस व एक गाय भी जल गई और उनकी मौत हो गयी। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं लग पा रहा है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
कोंच तहसील के ग्राम भेंड़ में अज्ञात कारणों के चलते गब्बर सिंह पुत्र राजेंद्र वर्मा के घर में लगी आग लग गयी। जिसमें उसका घर-गृहस्थी का सभी सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने से दो भैंस, एक गाय, एक भैंस का छोटा बच्चा सहित घर में रखा 5 कुन्तल गेहूं, 5 कुन्तल बिजरा, 5 कुन्तल सरसों, 10 कुन्तल भूसा एवं 40000 नगद रुपए व खाने पीने का सभी सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और फायर ब्रिगेड को दी। जिस पर मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान व जानवर आदि को आग से सब कुछ जल गए थे। गृह स्वामी के घर में रखे सभी जरूरी कागजात भी इसमें जल गये। पीड़ित ग्रामीण गब्बर ने बताया बताया वह गरीब मजदूर है, मेहनत मजदूरी करके उसने यह गेहूं, सरसों आदि की फसलें जोड़कर रखी थीं ताकि पूरा साल कम से कम पूरे परिवार की भोजन की व्यवस्था हो जाये लेकिन सब कुछ जल कर खाक हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता जल्द से जल्द दिलवाए जाने की मांग की है। घटना की सूचना प्रशासन को ग्रामीणों ने दे दी। जिस पर मौके पर लेखपाल, पशु चिकित्सक भेंड़ मौके पर पहुंच कर तीनों मृत पशुओं को देखा व इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर मौके पर ग्राम प्रधान माता प्रसाद वर्मा भेंड़, प्रधान रवा मुलायम सिंह कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि मोहित वर्मा, बी डी सी अखिलेश कुमार आदि पहुँच गए थे, उंन्होने भी इस सम्वन्ध में अधिकारियों से बात की और पीड़ित को सरकारी सहायता राशि दिलवाए जाने की बात कही।

घर के सभी लोग गए थे मजदूरी करने

जिस समय रात में ग्रामीण गब्बर के यहाँ आग लगी उस समय गब्बर व उसके घर के सभी लोग मजदूरी करने गए थे। इस समय गेहूं की थ्रेसरिंग हो रही है यह कार्य दिन और रात दोनों समय होता है। इसी कार्य में घर के सदस्य रात में लगे हुए थे। जैसे ही घर में आग लगने की सूचना मिली बेचारे घर भागे भागे आये और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in