• Tue. Feb 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

फूल मालाओं से स्वागत कर हज यात्रियों को किया रवानाःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

फूल मालाओं से स्वागत कर हज यात्रियों को किया रवानाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा निवासी जमाल अहमद सिद्दीकी व उनकी पत्नी आबिदा खातून हज के लिये रवाना हुए। उनके संबंधियों सहित नागरिकों ने फूल मालाओं से लादते हुए रवाना किया।
इस्लाम धर्म के पांच अहकाम हैं रोज़ा, नमाज,़ ज़कात, तौहीद और हज। माना जाता है कि प्रत्येक मुस्लिम को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज जरूर करना चाहिए। प्रत्येक वर्ष पूरी दुनियां से हज करने के लिये मुस्लिम समुदाय के करोड़ों लोग मक्का में एकत्रित होते हैं। पवित्र मक्का शहर दुनिया के मध्य स्थित है। जिस कारण चारों दिशाओं के मुसलमान अल्लाह की हाजिरी में उनके दरवार पर पहुंचते हैं। सोमवार को पठानपुरा मुहल्ला निवासी जमाल अहमद सिद्दीकी व उनकी पत्नी आबिदा खातून हज यात्रा के लिये रवाना हुए। जिन्हें विदा करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने हज यात्रियों से क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगने की अपील की। इस मौके पर मुन्ना अली, इरशाद अली, इरफान अली, नौशाद खान, अजीज अहमद, कल्लू अहमदी आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in