प्रतिबंधित पालीथीन बेचने वालों की खैर नहीं, छापेमारी हुई तेजः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद में प्रतिबंधित पालीथीन बेचना व उसका उपयोग करना लोगों को मंहगा पड़ सकता है। प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ बराबर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा ने नगर में छापेमारी की थी। सोमवार को तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ कोटबाजार में छापेमारी की। जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथीन बरामद की गई।
50 माइक्रान से पतली पॉलीथीन के दुष्प्रभावों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलीथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के आदेश को कड़ाई से लागू करने के लिये स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली। दो दिनों से लगातार अधिकारी कोट बाजार में छापेमारी कर रहे हैं। सोमवार को तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने नगर पालिका की टीम के साथ कोटबाजार में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में प्रतिबंधित पालीथीन की तलास की गई। बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 30 किलो प्रतिबंधित पालीथीन बरामद हुई। दुकानदारों को पालीथीन का प्रयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। कहा कि अगली बार पालीथीन पकडे़ जाने पर सख्त कार्यवाही की जायगी।