गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण” fcs.upgov.in पोर्टल पर कराना अनिवार्य
*गेहूँ क्रय का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2585/- प्रति कुन्तल घोषित*
——————–
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सन्तोष कुमार पटेल ने अवगत कराया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत गेहूँ क्रय व्यवस्था सम्बन्धी निर्गत समय-सारणी के अनुसार पंजीकरण व गेहूं क्रय का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों/रेडियो/टेलीविजन आदि एवं उपयुक्त स्थानों, मण्डी यार्डों आदि में फ्लैक्सी बैनर आदि के प्रदर्शन के माध्यम जनपद के पंजीकृत कृषकों को सूचित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट fcs.upgov.in पर ”गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण” के लिंक पर जनपद के समस्त किसान भाइयों को सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूँ विक्रय करने से पूर्व अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान भाई किसी भी साइबर कैफे/जन सेवा केन्द्र या अपने लैपटॉप/कम्प्यूटर से अत्यन्त ही सरल प्रक्रिया के द्वारा अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वर्तमान गेहूँ क्रय वर्ष 2026-27 में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2585/- प्रति कुन्तल घोषित किया गया है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूँ खरीद योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाये जाने के दृष्टिगत अपने विभाग के डाटाबेस में पंजीकृत समस्त किसानों को एम०एम०एस० के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें।