• Tue. Feb 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रकरण में

ByNeeraj sahu

Feb 9, 2026

नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रकरण में स्थानीय स्तर पर कार्यवाही न होने के कारण उच्चस्तरीय हस्तक्षेप हेतु प्रार्थना-पत्र।
राकेश पुत्र बाबू रजक निवासी लहचूरा थाना जालौन जनपद जालौन का निवासी हूँ।
अत्यंत पीड़ा एवं विवशता की स्थिति में यह प्रार्थना-पत्र आपको प्रेषित कर रहा हूँ, क्योंकि स्थानीय स्तर पर मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके कारण मुझे आपके समक्ष आना पड़ रहा है।
मेरी नाबालिग पुत्री दिनांक 25/12/2025 को समय लगभग 10:00 बजे विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी, परंतु वह विद्यालय नहीं पहुँची। बाद में जानकारी में आया कि गोविंद पुत्र तुलाराम निवासी मदनेपुर, थाना कुठोंद, जिला जालौन, जो पहले से जालौन में मौजूद था, मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
इस गंभीर घटना के संबंध में मैंने दिनांक 25/12/2025 को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज लग भग इस घटना 40 को दिन बीत चुके हैं, किंतु अत्यंत खेद के साथ निवेदन है कि अब तक कोई प्रभावी अथवा कठोर पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे मेरा परिवार भय, असुरक्षा एवं मानसिक यातना से गुजर रहा है।
महोदय, इस प्रकरण में रईस पुत्र दिलावर निवासी ग्राम रनवा, जिसका मोबाइल नंबर 8957394963 एफ.आई.आर. में अंकित है, उसी के मोबाइल से मेरी पुत्री के फोन पर बातचीत होती थी। इसके अतिरिक्त, उक्त व्यक्ति द्वारा मेरी छोटी पुत्री को विद्यालय के पास एवं बस में धमकाया गया, तथा मेरे घर आकर यह कहा गया कि मुकदमा वापस ले लो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।
इन गंभीर धमकियों के संबंध में प्रार्थी राकेश पुत्र बाबू रजक द्वारा भी प्रार्थना-पत्र दिया गया, इसके बावजूद भी स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इससे यह प्रतीत होता है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उनके हौसले और अधिक बढ़ गए हैं।
महोदय, मेरी पुत्री नाबालिग है। उसकी सुरक्षा, भविष्य एवं जीवन को लेकर हमें गंभीर आशंका है। स्थानीय पुलिस स्तर पर न्याय न मिलने के कारण ही मुझे विवश होकर आपके सम्मानित कार्यालय की शरण लेनी पड़ रही है।
अतः डीआईजी महोदय से करबद्ध निवेदन है कि कृपया इस संपूर्ण प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए, संबंधित सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कराने तथा मेरी नाबालिग पुत्री को शीघ्र सकुशल बरामद कराने की कृपा करें। आपकी यह कृपा हमारे परिवार के लिए जीवनदान के समान होगी।

Jhansidarshan.in