• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

संरक्षा एवं “नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप” के माध्यम से सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा

ByNeeraj sahu

Feb 9, 2026
प्रेस विज्ञप्ति-01
दिनांक: 09.02.2026
संरक्षा एवं “नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप” के माध्यम से सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा
रेलवे मानक संगठन (RDSO) द्वारा आज दिनांक 09.02.2026 को मरम्मत कारखाना, झांसी स्थित डॉ. विश्वसरैया ऑडिटोरियम में संरक्षा एवं नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस संरक्षा एवं नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप में कुल 202 रेल कर्मचारियों, अधिकारियों, प्रवेक्षकों एवं तकनीशियनों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य ब्रेक binding , uncoupling , कार्यस्थल पर संरक्षा से जुड़े अनुभवों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों तथा तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान कर सुरक्षित एवं कुशल कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप कर्मचारियों के व्यावहारिक अनुभवों को साझा करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे न केवल कार्यशैली में सुधार होता है बल्कि संगठनात्मक संरक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कर्मचारियों से सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्य के दौरान व्यक्तिगत संरक्षा उपकरणों (PPE) के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के पालन तथा किसी भी असुरक्षित स्थिति की समय पर रिपोर्टिंग पर विशेष बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि निरंतर नॉलेज शेयरिंग से दुर्घटनाओं की रोकथाम और “शून्य दुर्घटना” लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।

प्रेस विज्ञप्ति-02
दिनांक: 09.02.2026

चौंराह–पुखरायां सेक्शन में इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेटों का सिग्नलिंग उन्नयन कार्य पूर्ण

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के चौंराह–पुखरायां सेक्शन में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के दिशानिर्देशों के अंतर्गत दिनांक 08.02.2026 को इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 202 को सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा बंद किया गया। इस कार्य के अंतर्गत गेट संख्या 202 से संबंधित पुराने सिग्नलों G3 (LC-202) एवं G4 (LC-202) को डिसमेंटल किया गया।

इसके साथ ही परिचालन आवश्यकता एवं संरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 201 एवं 203 पर सिग्नलिंग व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए गए। गेट संख्या 203 पर नया IDG3 (3 एस्पेक्ट) एवं गेट संख्या 201 पर नया IDG4 (2 एस्पेक्ट) सिग्नल स्थापित किया गया। साथ ही गेट संख्या 203 पर स्थित G4 सिग्नल को 3 एस्पेक्ट से बढ़ाकर 4 एस्पेक्ट किया गया।

उक्त समस्त कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इंटरलॉकिंग में आवश्यक परिवर्तन कर पूर्ण किया गया, जिससे रेल परिचालन की संरक्षा, विश्वसनीयता एवं सुगमता में और अधिक वृद्धि होगी।

झाँसी मंडल द्वारा भविष्य में भी रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे तकनीकी सुधार कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

प्रेस विज्ञप
दिनांक: 09.02.2026

बांदा संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में संरक्षा संवाद का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के दिशानिर्देशों के अंतर्गत दिनांक 07 फरवरी 2026 को बांदा स्थित संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संरक्षा संवाद / सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस संरक्षा संवाद में मुख्य क्रू नियंत्रक, बांदा के साथ-साथ 04 मुख्य लोको निरीक्षक, 15 लोको पायलट तथा 21 सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संरक्षा विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संवाद के दौरान SPAD एवं SR वायलेशन से बचाव के संबंध में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त रेड नोटिस संख्या के प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा सभी क्रू सदस्यों को क्वालिटी रेस्ट के महत्व को समझाया गया।

इसके अतिरिक्त GPTH यार्ड में स्थित सिग्नलों की जानकारी तथा अनुमत गति के विषय में भी उपस्थित लोको क्रू को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

Jhansidarshan.in