• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्राचीन पुल के नवनिर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया शिलान्यास*

ByNeeraj sahu

Feb 9, 2026

प्राचीन पुल के नवनिर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया शिलान्यास

पूंछ झांसी कस्बा पूंछ में स्थित प्राचीन पुल के टूटने के वाद आज क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत के द्वारा नवनिर्माण के लिए शिलान्यश किया गया बताते चले कि कस्बा पूंछ में स्थित एक पुल जो कि अंग्रेजी जमाने का था समय रहते अपने अस्तित्व को खोते हुए काफी क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था वहीं समाचार पत्रों के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग को जानकारी हासिल हुई जिसके बाद ठेके की प्रक्रिया को पूर्ण कर आज पुल का शिलान्याश क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत के द्वारा होम हवन कर किया गया जिसमें उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज को पहले की अपेक्षा और चौड़ा बनाया जाएगा जो कि करीब आधे वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने में जहां राहगीरों को खतरा था वहीं आधे वर्ष में तैयार होने वाले पुल से बाजार में होने वाले मंडी के कारण दुकान संचालकों एवं व्यापारियों में मायूसी देखी गई।

संवाददाता दयाशंकर साहू पूछ

Jhansidarshan.in