हज यात्रा हेतु प्रशिक्षण/टीकाकरण हाफिज सिददीक नेशनल इण्टर कॉलेज झांसी में 11 फरवरी को*
—————-
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो० तारिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के अन्तर्गत हज यात्रा 2026 में जाने वाले हज यात्रियों को कवाड्रिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल एन्फ्लूएन्जा व ओरल पोलियो के टीकाकरण कराया जाना है तथा हज यात्रा हेतु प्रशिक्षण/टीकाकरण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जनपद झॉसी से हज यात्रा में जाने वाले हज यात्रियों को कवाड्रिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल एन्फलूएन्जा व ओरल पोलियो के टीकाकरण दिनांक 11 फरवरी 2026 को समय प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक हाफिज सिददीक नेशनल इण्टर कॉलेज, इलाइट चौराहा, सीपरी रोड सिविल लाइन झॉसी में किया जायेगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद झॉसी से हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्री दिनांक 11 फरवरी 2026 को समय प्रातः 09 बजे हाफिज सिददीक नेशनल इण्टर कॉलेज, इलाइट चौराहा, सीपरी रोड सिविल लाइन झाँसी में उपस्थित होकर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ में हज यात्रियों को उनके द्वारा करायी गयी मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस जाँच सर्टिफिकेट की प्रति लेकर टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचना होगा ताकि इस जाँच रिपोर्ट को चिकित्साधिकारी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर अद्यतन किया जा सकें।