• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों का महिला कल्याण संगठन द्वारा सम्मान-=-

ByNeeraj sahu

May 6, 2025

झाँसी, 5 मई 2025 — महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी द्वारा रेल लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्षा स्वेता सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गैंगमैन, ट्रैकमैन, ट्रैक मशीन मेंटेनेंस खलासी सहित अन्य ग्रुप ‘डी’ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

स्वेता सिन्हा ने सम्मानित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को मान्यता देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पर कार्य करने वाले ये कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली को सुरक्षित, नियमित एवं सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिसके लिए वे निःसंदेह प्रशंसा के पात्र हैं।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, सिगनल, टेलीकॉम एवं विद्युत विभागों से जुड़े कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में संगठन की उपाध्यक्षा शिल्पी शुक्ल, सारिका कनौजिया, ममता मिश्रा, रीना पाण्डेय, सचिव मोनिका गोयल, सह-सचिव प्रियंका गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनुश्री सैनी सहित अर्चना, संगीता लामा , अंजली कंचन एवं आकांक्षा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन संगठन की कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति, सहयोग और सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता है।

 

प्रेस विज्ञप्ति-02
दिनांक 05.05.2025

रागौल–यमुना साउथ बैंक खंड पर नई डाउन लाइन की गति सीमा 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 85 किमी/घंटा की गई

झाँसी मंडल के अंतर्गत रेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खैरार–भीमसेन दोहरीकरण परियोजना के तहत रागौल–यमुना साउथ बैंक खंड की नई डाउन लाइन (लंबाई 28.633 कि.मी.) पर ट्रेनों की गति सीमा को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 85 किमी/घंटा कर दिया गया है।

यह कार्य न केवल रेलवे के परिचालन तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे रेल यातायात की समयबद्धता,क्षमता और सुरक्षा में भी अभूतपूर्व सुधार होगा। गति सीमा में की गई इस वृद्धि से मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों की औसत गति में इज़ाफ़ा होगा, जिससे पूरे नेटवर्क की दक्षता में सुधार आएगा।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि, “रेल संरचना के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ एवं रेल संचालन को अधिक कुशल बनाने में मदद मिलेगी। यह गति वृद्धि भारतीय रेल की आधुनिक, तेज़ और सुरक्षित रेल प्रणाली की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

Jhansidarshan.in

You missed