• Thu. Jul 3rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

1) रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा झांसी मंडल के बरुआसागर-टेहरका नव विद्युतीकृत तथा दोहरीकृत लाइन का निरीक्षण संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा

ByNeeraj sahu

Jun 12, 2025

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत, आज दिनांक: 12.06.2025 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में झांसी मंडल के बरुआसागर-टेहरका के मध्य नव विद्युतिकृत तथा दोहरीकृत लाइन के दो दिन निरीक्षण कार्यक्रम में आज पहले दिन टेहरका से निवाड़ी तक कुल (12.08) किलोमीटर तथा निवाड़ी से किलोमीटर संख्या 1157/1 स्थित मेजर ब्रिज तक का वैधानिक निरीक्षण किया गया I
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से उक्त खंड के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया, साथ ही साथ मार्ग में आने वाले मेजर /माइनर ब्रिज का सघन निरीक्षण किया I तदोपरांत उन्होंने बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन, गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, खम्बे, OHE वायरिंग, जॉइंट्स , पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी |
कल शेष खंड के निरीक्षण उपरान्त गति परीक्षण किया जायेगा, जिसके पश्चात शीघ्र ही यह नव दोहरिकृत रेलखंड रेल सञ्चालन हेतु उपलब्ध होगा, और इस खंड में रेल सञ्चालन को और अधिक गति प्रदान करेगा I

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार झांसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबंधक /निर्माण एस के गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (कर्षण) सर्भजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह सहित रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी और अन्य अधिकारी पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

(2)
वर्ष 2025 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन

रेल प्रशासन द्वारा सभी रेलवे पेंशन भोगियों को अवगत कराया जाता है कि वर्ष 2025 की प्रथम पेंशन अदालत दिनांक 16.06.2025 को आयोजित की जा रही है I यह अदालत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मीटिंग हॉल झांसी मंडल में प्रातः 11:00 बजे किया जाना सुनिश्चित किया गया है I

Jhansidarshan.in

You missed