झांसी : अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ उ०प्र० संस्कृति विभाग के संयोजन में उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार 75 जिलों में एक साथ पाँच दिवसीय कार्यशाला का प्रशिक्षण शिविर किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ झाँसी जिले के हँसारी स्थित राम लखन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में आचार्य रामलखन शास्त्री की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पत्रकार पं० रामसेवक अड़जरिया के मुख्यातिथ्य में प्रारम्भ हुआ।
अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि गौतम बुद्ध के दर्शन पर चलकर ही विश्व में शान्ति स्थापित की जा सकती है।
शिविर में मुख्य रूप से मिथलेश कुमार कुशवाहा, सुरेश अड़जरिया, वीरसिंह, भदौरिया एवं शिक्षकगण व सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, संस्थान की तरफ से मिष्ठान वितरण किया गया। शिविर का सफल संचालन चित्रलेखा कुशवाहा प्रधानाचार्य ने किया, अंत में संस्थान के सचिव मिथलेश कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
झांसी : अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ उ०प्र० संस्कृति विभाग के संयोजन में उ०प्र० शासन
