• Tue. Apr 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

1. रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 2. झांसी रेल मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, 37 LC गेट हुए बंद

ByNeeraj sahu

Apr 4, 2025

1. रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन
आज दिनांक 04 अप्रैल 2025 को रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट, झाँसी के प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले कुल 50 रेल कर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा स्वेता सिन्हा के आगमन एवं पारंपरिक स्वागत से हुआ। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को पौध भेंट कर स्वागत किया, साथ ही महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा स्वेता सिन्हा का भी पौध देकर अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात, मंडल रेल प्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इसके बाद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया, जबकि मंच संचालन अतुल अग्रवाल द्वारा किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में समर्पित कर्मचारियों की सराहना की और उनकी सेवाओं को रेलवे की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
इसके बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। सर्वप्रथम महिमा व्यास द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात गणेश वंदना का आयोजन हुआ, जिसने समारोह में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण उत्पन्न किया। इसके साथ ही, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं झाँसी से संबंधित एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति भी की गई, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद, मुख्यालय प्रयागराज से रेनिंग शील्ड प्राप्त ब्रांच ऑफिसर्स का सामूहिक फोटो सेशन हुआ।
अंत में, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेक नारायण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/परिचालन शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत ट्रैक्शन (SR.DEE/TRD) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरओबी/आरयूबी/ डायर्जन के निर्माण उपरांत बन्द किए गए LC गेट

झांसी रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 37 LC गेट को बंद कर दिया गया है। यह एक नया कीर्तिमान है। यह कार्य रोड अंडर ब्रिज /रोड ओवर ब्रिज और डाइवर्जन से संभव हुआ है। इन 37 लेवल क्रॉसिंग गेटों को रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)/रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) और डाइवर्जन के द्वारा बंद किया गया।

लेवल क्रॉसिंग गेट पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी तेजी से जारी है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 25 LC गेट पर इंटरलॉकिंग कर मंडल द्वारा एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके साथ ही 67 LC सिविल सप्लाई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह कार्य भी झांसी मंडल में पहली बार हुआ है।

मानवयुक्त एलसी गेटों के बंद होने से सड़क उपयोगकर्ताओं को काफी राहत मिलेगी। इससे उनकी यात्रा का समय कम होगा। यातायात की भीड़ से भी बचा जा सकेगा और गेटों पर लंबे समय तक इंतजार करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी मंडल में सुरक्षा और संरक्षा के दृष्टिगत मानव युक्त एलसी गेटों को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष 37 LC गेट को बंद कर मंडल के कर्मचारियों द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

3. भारतीय रेल के विद्युतीकरण के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारतीय रेल के विद्युतीकरण के
गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन टीआरडी विभाग द्वारा केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में विद्युत संरक्षा एवं सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने निबंध में इस बात का विशेष रुप से उल्लेख किया कि विद्युतीकरण से भारतीय रेल को एक नई रफ्तार मिली है। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विद्युत से जुड़ी सावधानियों का पालन करने का संदेश दिया। विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) मयंक शांडिल्य द्वारा सम्मानित किया गया।

शांडिल्य द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय रेल के विद्युतीकरण की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विद्युत से जुड़ी सावधानियों का स्वयं पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल विद्युत इंजीनियर प्रद्युम्न देवलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विजय कुमार बांदिल, प्रतीक अग्रवाल, रजनी रैकवार, वाहिद खान का विशेष सहयोग रहा।

4. प्रेस विज्ञप्ति। दिनांक 04.04.2025

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे की छह पैसेंजर ट्रेनों में होगा MEMU रेक का संचालन, ट्रेन नंबर भी होंगे परिवर्तित

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा छह पैसेंजर ट्रेनों में अब MEMU (8-कार) रेक का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही, इन ट्रेनों के नंबरों में भी परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 09 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

नई व्यवस्था के तहत ग्वालियर-इटावा, इटावा-ग्वालियर, ग्वालियर-भिंड, भिंड-ग्वालियर, कानपुर सेंट्रल-कुरुज और कुरुज-कानपुर सेंट्रल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में ICF रेक की जगह MEMU रेक का उपयोग किया जाएगा।

बदले हुए ट्रेन नंबर और संचालन विवरण इस प्रकार हैं:

ग्वालियर-इटावा पैसेंजर (51887) अब 64641 नंबर से चलेगी।
इटावा-ग्वालियर पैसेंजर (51888) अब 64642 नंबर से चलेगी। इस ट्रेन का इटावा से प्रस्थान समय सुबह 10:05 बजे कर दिया गया है, जो पहले 10:00 बजे था।
ग्वालियर-भिंड पैसेंजर (51889) अब 64643 नंबर से चलेगी।
भिंड-ग्वालियर पैसेंजर (51890) अब 64644 नंबर से चलेगी।
कानपुर सेंट्रल-खजुराहो पैसेंजर दिनांक 10.04.25 से (54162) अब 64645 नंबर से चलेगी
खजुराहो -कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (54161) अब 64646 नंबर से चले
गी।

Jhansidarshan.in