• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कुख्यात दस्यु सुंदरी कुसमा नाइन का हुआ निधन, गांव में भारी पुलिस बल तैनात*

ByNeeraj sahu

Mar 3, 2025

कुख्यात दस्यु सुंदरी कुसमा नाइन का हुआ निधन, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

 

जालौन :० कभी चंबल की कुख्यात दस्यु सुंदरी रही कुसमा नाइन का लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके ससुराल जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के कुरौली गांव में सन्नाटा पसर गया। उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया है, जहां आज सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

कुसमा नाइन का नाम चंबल के कुख्यात डकैतों में गिना जाता था। अपने समय में वह डकैतों के गिरोह की अहम सदस्य रही थीं और पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था और उनका जीवन सामान्य हो गया था।  

कुसमा नाइन के पति केदार उर्फ रूठे याज्ञिक हैं, जिनकी दूसरी पत्नी कुंती से तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी सभी संतानों की शादी हो चुकी है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इलाके में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। दस्यु जीवन से जुड़े होने के कारण उनका नाम आज भी क्षेत्र में चर्चाओं में बना रहता है और उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जुट रहे हैं। गांव में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर पूरी निगरानी रखी हुई है।आज पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा, जिसके बाद उनके जीवन के संघर्ष और कुख्यात दौर की कहानियां इतिहास का हिस्सा बन जाएंगी।

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार 

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹📲 7007725321

Jhansidarshan.in

You missed