प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक,सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा, निर्देश
जालौन :० राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ०प्र० /प्रभारी मंत्री जालौन संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आज विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। प्रभारी मंत्री ने जनपद जालौन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि परियोजनाओं की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों को जरूर बताए जिससे वह भी आमजनमानस को जानकारी दे सके।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाए, जिससे जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन और शिक्षा क्षेत्र में सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई। ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता को हरसंभव लाभ पहुंचाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, विधानसभा सदस्य प्रतिनिधि आर०पी० निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र सिंह निरंजन, जलशक्तिमंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास सहित जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।