झाँसी, 12 मार्च 2025: झाँसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा आज प्रयागराज महाकुंभ 2025 के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह समारोह वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहाँ समर्पित रेलवे कर्मियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने परिचालन, वाणिज्य, सिग्नल एवं दूरसंचार, कैरेज एंड वैगन, यांत्रिक, रेल सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), लोको रनिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की भूमिका महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण रही, और यह सफलता सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई।
मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान झाँसी मंडल ने लगभग 16 लाख यात्रियों को सुविधाएँ प्रदान कीं और 1000 से अधिक गाड़ियों का सफल संचालन किया। जिसमें 375 ट्रेनें मंडल से ओरिजनेट यह उपलब्धि रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रमाण है।
कार्यक्रम में ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक /कोचिग एंड गुड्स जे.संजय कुमार , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राहुल शुक्ला, स्टेशन निदेशक सुश्री सीमा तिवारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे समन्वित प्रयासों से इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान सभी रेलवे कर्मचारियों के अथक प्रयासों का प्रतीक है। भले ही समारोह में सभी को आमंत्रित नहीं किया जा सका हो, लेकिन इस सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी रेलवे परिवार इसी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।
आज इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा पी पी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग एवं गुड्स) जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट नीरज भटनागर , वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/सामान्य नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर /कर्षण मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह ,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/ब्रांच लाइन कुमारी रश्मि गौतम सहित अन्य निरीक्षक एवं पर्वेक्षक उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण कुमार तोमर द्वारा दिया गया l
(2)
झाँसी मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि
झाँसी, 12 मार्च 2025: झाँसी मंडल ने रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12 मार्च 2025 को सोनागिर-कोटरा-डबरा रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस ऐतिहासिक संस्थापन के साथ ही बसई-आंतरी स्टेशन के मध्य लगभग 120 किलोमीटर रेलखंड पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित हो गई है। इससे रेल परिचालन की क्षमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसी के साथ दो समपार फाटक संख्या 388 तथा 399 को भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ इंटरलॉक किया गया है जिससे समपार फाटक पर अधिकतम संरक्षा सुनिश्चित की जा सके I यह संस्थापन अत्याधुनिक संरक्षा “कवच” प्रणाली के संस्थापन में भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा I
झाँसी मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि:
भारतीय रेल में पहली बार किसी मंडल ने एक वित्तीय वर्ष में 100 किलोमीटर से अधिक रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की स्थापना कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
महत्वपूर्ण विशेषताएँ:
✅ मुख्य रेल लाइन की संचालन क्षमता में वृद्धि
✅ ट्रेनों की सुरक्षा और संचार प्रणाली में सुधार
✅ आधुनिक तकनीक के माध्यम से निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करना
झाँसी मंडल द्वारा किए गए इस कार्य से न केवल रेलवे की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
shubhsahu