सुरक्षा और संरक्षा है झांसी रेल मंडल की प्राथमिकता
पेट्रोलमैन हैं रेल संरक्षा के प्रहरी: मंडल रेल प्रबंधक
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के साथ ही उनकी सुरक्षा और संरक्षा के प्रति भी सजग रहता है। इस बात का पालन करते हुए उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा वर्ष 2021 से लगातार रात्रि पायदान निरीक्षण किया जाता है। समस्त अधिकारियों द्वारा रात्रि पायदान निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्वयं इंजन में खड़े होकर यह देखते हैं कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की कार्यप्रणाली को देखते हैं। गार्ड और लोको पायलट के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सही तरह से हो रहा है या नहीं इसकी भी जांच की जाती है। स्टेशन मास्टर द्वारा आवश्यक सूचनाओं और निर्देश समयबद्ध तरीके से प्रेषित की जा रही है या नहीं, इसकी जांच भी की जाती है। इस निरीक्षण के द्वारा पायी जाने वाली कमियों पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की जाती है।
इसके साथ ही दिनांक 12.12.23 से नियमित रूप से मंडल के अधिकारियो द्वारा LC गेट एवं स्टेशन का रात्रिकालीन निरीक्षण का कार्यक्रम भी चलाया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक समेत समस्त अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से LC गेट एवं स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है। विभिन्न LC गेट पर औचक निरीक्षण कर गेटमैन की कार्यप्रणाली को परखा जाता है। कोई कमी सामने आने पर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं। कर्मचारियों को कार्य से संबधित नियमो तथा विनयमो में बारे में भी जागरूक किया जाता है। अधिकारयो द्वारा स्टेशनों तथा गेटो के रात्रिकालीन औचक निरीक्षण से सुरक्षित तथा संरक्षित रेल संचालन को काफी बल मिला है। झांसी रेल मंडल द्वारा यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाता है।
शीत ऋतु में भी रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के उदेश्य से कई प्रभावी कदम उठाए जाते हैं। शीतकाल में नियमित रूप से नाईट पेट्रोलिंग की जाती है। नाईट पेट्रोलिंग के दौरान शीतकाल में पटरी के क्रैक होने की शिकायतो का समयबद्ध निस्तारण करना संभव हो जाता है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के दिशा – निर्देशन में रेल प्रशासन द्वारा झाँसी मंडल के सभी मार्गों धौलपुर – बीना, झाँसी- कानपुर, झाँसी – मानिकपुर तथा ललितपुर- खजुराहो सहित अन्य सभी खंडों पर रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के लिए खंडवार ट्रैकमैंनों को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में शीतकाल में ट्रैकमैनों द्वारा की जाने वाली इस कठिन पैदल निरीक्षण ड्यूटी का जायजा लेने और ट्रैकमैनों के मध्य उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से मंडल के अधिकारीयों एवं निरीक्षकों / पर्यवेक्षकों भी शीतकाल में विशेषतौर पर फुटप्लेटिंग तथा औचक निरीक्षण किये जाते है।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि पेट्रोलमैन रेल संरक्षा के प्रहरी हैं। वह सुचारु तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित कर राष्ट्र को गतिमान बनाए रखने वाले सजग सिपाही हैं। इनकी कर्तव्य परायणता ही रेल यात्रिओं की आराम की नींद सुनिश्चित करती है।
संरक्षा विभाग द्वारा शीत काल में सुरक्षित और संरक्षित रेल सञ्चालन हेतु रेल अधिकारीयों की रेल इंजन में रात्रि के समय निरीक्षण का शेड्यूल जारी किया जाता है। इसके माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है कि ठंडी रातों में लोको पायलट अपनी ड्यूटी का पालन बेहतर तरीके से करें। जिससे दुर्घटना की किसी भी सम्भावना को शून्य किया जा सके और रेल यात्री अपनी यात्रा सुखद और मंगलमय कर सकें।